back to top

एकेटीयू के 23वें दीक्षान्त समारोह में बैंक ऑफ बड़ौदा ने चांसलर स्वर्ण पदक विजेता नैन्सी को किया सम्मानित

लखनऊ । बैंक ऑफ बड़ौदा ने शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने एवं युवाओं को सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए प्राणवीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर की छात्रा सुश्री नैन्सी को सम्मानित किया। यह सम्मान उत्तर प्रदेश की माननीया राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल की अध्यक्ष्यता में आयोजित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू), उत्तर प्रदेश के 23वें दीक्षांत समारोह में प्रदान किया गया।

सुश्री नैन्सी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर चांसलर स्वर्ण पदक अर्जित किया। उनकी इस विशिष्ट शैक्षणिक उपलब्धि पर बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा अपने प्रतिष्ठित बड़ौदा अचीवर्स अवॉर्ड के अंतर्गत रु. 31,000/- (इकत्तीस हजार रुपये मात्र) का पारितोषिक प्रदान किया गया।

इस अवसर पर शैलेंद्र कुमार सिंह, महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख, बैंक ऑफ बड़ौदा, लखनऊ अंचल ने कहा,बैंक ऑफ बड़ौदा मेधावी छात्रों की असाधारण उपलब्धियों को सम्मानित करने पर गौरवान्वित है। ‘बड़ौदा अचीवर्स अवॉर्ड’ जैसी पहल के माध्यम से हमारा उद्देश्य युवाओं को शैक्षणिक उत्कृष्टता की ओर प्रेरित करना और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को सशक्त बनाना है।

दीक्षांत समारोह में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, भारतीय वायुसेना (मुख्य अतिथि), तकनीकी शिक्षा मंत्री, यूपी आशीष पटेल (विशिष्ट अतिथि) तथा प्रो. जय प्रकाश पांडेय, कुलपति, एकेटीयू सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

बैंक ऑफ बड़ौदा शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और युवा विकास की दिशा में अपनी सीएसआर गतिविधियों एवं संस्थागत सहयोगों के माध्यम से निरंतर योगदान करता आ रहा है और राष्ट्र निर्माण में एक विश्वसनीय सहयोगी के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...