back to top

लखनऊ चिड़ियाघर में जल्द देखने को मिलेगा बब्बर शेर

 

विश्व शेर संरक्षण दिवस पर आज निकलेगी जागरुकता रैली

लखनऊ। गुरुवार 10 अगस्त को विश्व शेर संरक्षण दिवस के अवसर पर शेरों के प्रति जागरूकता एवं संरक्षण हेतु प्राणि उद्यान, लखनऊ द्वारा बुधवार को प्रात: 11 बजे जागरूकता रैली प्राणि उद्यान, लखनऊ के प्रशासनिक भवन से लॉयन हाउस तक निकाली जायेगी तथा शेर के प्रतीकात्मक स्वरूप में प्राणि उद्यान में भ्रमण करने आये दर्शकों को इस वन्यजीव के प्रति जागरूक करेंगे। दिनांक 10 अगस्त, को प्राणि उद्यान के सारस प्रेक्षागृह में प्रात: 11 बजे विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा स्कीट कॅम्पटीशन का आयोजन किया जायेगा।

हर्ष के साथ अवगत कराया जाता है कि नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ के लिए एक बब्बर शेर प्राप्त करने के लिए प्राणि उद्यान, लखनऊ एवं श्री वेंकटेश्वरा जूलॉजिकल पार्क, तिरूपति के मध्य वन्यजीव विनिमय होने हेतु श्री वेंकटेश्वरा जूलॉजिकल पार्क, तिरूपति से एनओसी प्राणि उद्यान, लखनऊ को प्राप्त हो गयी है। इस सम्बन्ध में केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण, नई दिल्ली से इस वन्यजीव विनिमय हेतु अनुमति प्राप्त करने के लिए आववश्यक कार्यवाही की जा रही है। केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण, नई दिल्ली से अनुमति प्राप्त होते ही प्राणि उद्यान, लखनऊ में बब्बर शेर लाने की कार्यवाही की जायेगी। जैसा कि आप अवगत हैं कि विगत कुछ दिन पूर्व वृद्ध नर बब्बर शेर पृथ्वी की मृत्यु हो गयी थी, जिससे बब्बर शेर का बाड़ा सूना हो गया था। प्राणि उद्यान एवं दर्शकों के लिए यह खुशी की खबर है कि शीघ्र ही प्राणि उद्यान में बब्बर शेर की दहाड़ सुनायी देगी।

 

RELATED ARTICLES

कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश, दो पायलटों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

कानपुर। ग्वालटोली थाना क्षेत्र के नत्था पुरवा इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रेनिंग के दौरान चार सीटर विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त...

वाराणसी में जलभराव की समस्या के तत्काल समाधान के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई के निर्देश : मंत्री श्री एके शर्मा

लखनऊ । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा ने वाराणसी भ्रमण के दौरान नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर...

रक्षाबंधन: 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाओं और एक सहयात्री को नहीं देना होगा किराया

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उपहार, नगरीय बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा बहनों की सुविधा और सम्मान के लिए...

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर शामली एनकाउंटर में ढेर

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; दोनों पर था 50-50 हजार का इनामचंडीगढ़। हरियाणवी गायक और...

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...