back to top

अरविंद केजरीवाल मंगलवार को अपना नामांकन पत्र करेंगे दाखिल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने रोड शो के कारण हुई देरी की वजह से सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल नहीं कर पाए और अब वह मंगलवार को नामांकन करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि अब नामांकन पत्र मंगलवार को दाखिल किया जाएगा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि भी 21 जनवरी (मंगलवार) है।

केजरीवाल ने कहा, मुझे आज अपना नामांकन दाखिल करना था लेकिन कार्यालय अपराह्र तीन बजे बंद हो गया। मुझे बीच में जाने और नामांकन दाखिल करने को कहा गया लेकिन मैंने कहा कि मैं रोड शो में लोगों को छोड़कर कैसे जा सकता हूं? मैं अपने परिवार के साथ कल नामांकन पत्र दाखिल करने जाऊंगा।

अपना रोड शो शुरू करने से पहले आम आदमी पार्टी के नेता ने वाल्मीकि मंदिर में पूजा की। रैली में केजरीवाल के कई समर्थक चुनाव चिह्न झाडू के साथ शामिल हुए। अच्छे बीते पांच साल, लगे रहो केजरीवाल के नारों के बीच केजरीवाल ने विजई चिह्न बना समर्थकों का उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री के साथ उनका परिवार भी था। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप नेता संजय सिंह भी उनके साथ थे।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...