back to top

मध्य प्रदेश में एक बजे तक लगभग 41 प्रतिशत मतदान

भोपाल लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में मध्य प्रदेश में रविवार दोपहर एक बजे तक आठ सीटों पर लगभग 41 फीसदी मतदान हुआ। सभी स्थानों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों के लिए दोपहर एक बजे तक लगभग 41 प्रतिशत मतदान हुआ है। कई मतदान केंद्रों पर लंबी लंबी कतारें लगी हुई हैं। उन्होंने कहा कि दोपहर एक बजे तक देवास में 42.99 प्रतिशत, उज्जैन में 43.42 प्रतिशत, मंदसौर में 47.45 प्रतिशत, रतलाम में 44.83 प्रतिशत, धार में 42.12 प्रतिशत, इंदौर में 33.04 प्रतिशत, खरगोन में 40.43 प्रतिशत एवं खण्डवा में 36.33 प्रतिशत मतदान हुआ।

रतलाम लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने अपनी पत्नी कल्पना भूरिया पुत्र डॉ. विक्रात भूरिया एवं पुत्रवधु डॉ. शिना भूरिया के साथ जाकर पीडब्ल्यूडी कार्यालय स्थित मतदान केन्द्र पर मतदान किया, जबकि उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी गुमानसिंह डामोर ने अपनी पत्नी सूरज डामोर के जाकर ग्राम उमरकोट के मतदान केन्द्र पर मतदान किया।

मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) वी एल कांता राव ने बताया कि इसमें एक करोड़ 49 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करके 82 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। उन्होंने कहा कि इन सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

सरोजनीनगर की डिजिटल लाइब्रेरी की पहल अब गांव-गांव पहुंचेगी

223 ग्राम पंचायतों में होगा विस्तार, प्रदेश स्तर पर ले रहा आकार अभियानलखनऊ। सरोजनीनगर में वर्ष 2022 में शुरू की गई डिजिटल शिक्षा...

दुबग्गा में अवैध कॉम्प्लेक्स ध्वस्त, अलीगंज समेत 08 अवैध निर्माण सील

लखनऊ । दुबग्गा के हैयात नगर में अवैध रूप से निर्मित किये जा रहे 01 व्यावसायिक कॉम्पलेक्स पर सोमवार को एलडीए का बुलडोजर चला।...

सिंगापुर की विशेषज्ञ टीम ने कचरा प्रबंधन व्यवस्था का किया अध्ययन

फोटो नगर लखनऊ। सिंगापुर की प्रतिष्ठित संस्था प्लास्टिक कचरा खत्म करने के लिए गठबंधन के विशेषज्ञों की एक टीम ने सोमवार को लखनऊ नगर निगम...

बेटियों को नेतृत्व और सुरक्षा का कवच, मीना मंचों के 450 प्रतिभागी होंगे प्रशिक्षित

9 से 24 सितंबर तक प्रयागराज में नौ बैचों में होगी टीओटी एवं मास्टर ट्रेनर कार्यशालालखनऊ। प्रदेश की बेटियों को शिक्षा के साथ...

स्वच्छ हवा में यूपी का परचम, इंदौर को पीछे छोड लखनऊ देश में नंबर-1

आगरा, गाजियाबाद, कानपुर और प्रयागराज समेत 16 शहरों ने टॉप रैंकिंग में बनाई जगह वार्ड स्तर पर भी यूपी की उपलब्धि, लखनऊ का...

नई पीढ़ी ग्लोबल हो, लेकिन जड़ों से जुड़ी रहे, हृदय में भारत हो : सीएम योगी

वेंकटचलम (नेल्लोर)। स्वर्ण भारत ट्रस्ट के 25वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचते ही जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा परिसर...