back to top

फोन पर ऊंची आवाज में बात करने को लेकर हुई बहस, पिता ने बेटे को मार डाला

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले के एक गांव में एक व्यक्ति ने फोन पर ऊंची आवाज में बात करने को लेकर हुई बहस के बाद अपने बेटे की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार को नागपुर शहर से लगभग 30 किलोमीटर दूर पिपरा गांव में घटी और अगले दिन अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद आरोपी रामराव काकड़े को गिरफ्तार कर लिया गया।

बेला पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, काकड़े द्वारा फोन पर ऊंची आवाज में बात करने को लेकर बेटे सूरज ने आपत्ति जताई तो दोनों के बीच बहस हो गई, जिसके बाद काकड़े ने सूरज पर स्टील की रॉड से वार कर दिया। सूरज को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, घटना के वक्त पिता-पुत्र दोनों शराब के नशे में थे। उन्होंने बताया कि काकड़े के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...