back to top

पशु प्रेमियों ने आवारा कुत्तों को हटाने संबंधी न्यायालय के आदेश के खिलाफ प्रदर्शन किया

नयी दिल्ली। पशु अधिकार कार्यकर्ताओं और विभिन्न पशु संरक्षण समूहों के स्वयंसेवियों ने शनिवार को जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए एकत्र होकर उच्चतम न्यायालय से सार्वजनिक स्थानों से आवारा कुत्तों को हटाने संबंधी अपने हाल के आदेश पर पुनर्विचार करने की मांग की।

आयोजकों ने बताया कि अगले सप्ताह उच्चतम न्यायालय में इस मामले की सुनवाई से पहले आयोजित प्रदर्शन में लगभग 30 प्रतिभागियों ने अपनी चिंताओं को उजागर करने के लिए रचनात्मक दृश्यों वाले पोस्टर पकड़े हुए थे।

प्रदर्शन में शामिल एक व्यक्ति ने स्कूलों, अस्पतालों और परिवहन केंद्रों से आवारा कुत्तों को हटाने संबंधी उच्चतम न्यायालय के आदेश को अव्यावहारिक और अमानवीय बताया।

उच्चतम न्यायालय ने सात नवंबर, 2025 को शैक्षणिक केंद्रों, अस्पतालों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों जैसे संस्थागत क्षेत्रों में कुत्तों द्वारा काटे जाने की घटनाओं में ‘‘खतरनाक वृद्धि’’ का संज्ञान लिया था और प्राधिकारियों को ऐसे कुत्तों को निर्दिष्ट आश्रय स्थलों में ले जाने का निर्देश दिया था।

एक पशु अधिकार कार्यकर्ता ने कहा,पहले भी आवारा कुत्तों को हटाने या दूसरी जगह ले जाने के प्रयास किये गये थे, लेकिन ये असफल रहे, क्योंकि खाली जगहों पर जल्द ही बिना टीकाकरण और नसबंदी वाले कुत्ते आ गए, जिससे सुरक्षा संबंधी चिंताएं फिर से पैदा हो गईं।

प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि पशु जन्म नियंत्रण (एबीसी) नियम, जो नसबंदी और टीकाकरण पर केंद्रित हैं, आवारा कुत्तों की आबादी को दीर्घकालिक रूप से प्रबंधित करने का एकमात्र वैध और टिकाऊ तरीका है।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...