back to top

अनिल कुंबले को उम्मीद, दक्षिण अफ्रीका में युवा खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

मुंबई। पूर्व कप्तान अनिल कुंबले का मानना है कि यश दयाल, विशाक विजयकुमार और रमनदीप सिंह को घरेलू क्रिकेट में उनके शानदार रिकार्ड को देखते हुए भारतीय टी20 टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिलना चाहिए। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम डरबन में शुक्रवार से शुरू होने वाली पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका का सामना करेगी। पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण इस टीम के कोच हैं।

कुंबले ने जिओ सिनेमा से कहा, मुझे उम्मीद है कि इन तीनों खिलाड़ियों को भारतीय टीम की तरफ से खेलने का मौका मिलेगा क्योंकि उन्होंने घरेलू स्तर पर वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है। कुंबले ने तेज गेंदबाज यश दयाल की शानदार वापसी करने के लिए प्रशंसा की, जिन पर रिंकू सिंह ने आईपीएल 2023 के दौरान लगातार पांच छक्के जड़े थे।

उन्होंने कहा, यश दयाल जिन पर रिंकू सिंह ने लगातार पांच छक्के लगाए थे, उन्होंने क्या शानदार वापसी की। इससे उनके जज्बे का पता चलता है। वह बाएं हाथ का शानदार तेज गेंदबाज है जो दोनों तरफ गेंद को मूव कर सकता है। कुंबले ने हैरानी जताई कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विजयकुमार को रिटेन नहीं किया। उन्होंने कहा, विजयकुमार वास्तव में बहुत अच्छा तेज गेंदबाज है जिसने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। मुझे वास्तव में हैरानी हुई कि आरसीबी ने उसे रिटेन नहीं किया। मुझे उम्मीद है कि दक्षिण अफ्रीका में उसे मौका मिलेगा। उसके पास डेथ ओवरों के लिए हर तरह का वेरिएशन है।

कुंबले ने कहा कि अगर रमनदीप को अंतिम एकादश में जगह मिलती है तो उनका गेंदबाज के रूप में भी उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, रमनदीप अच्छा आक्रामक बल्लेबाज और शानदार क्षेत्ररक्षक है। मुझे उम्मीद है कि उसका गेंदबाज के रूप में भी उपयोग किया जाएगा क्योंकि आईपीएल में इंपैक्ट प्लेयर के नियम के बाद लोग आलराउंडर को नजर अंदाज करने लगे हैं।

RELATED ARTICLES

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...