back to top

अमेठी के विकास के लिए सदैव तत्पर: स्मृति ईरानी

अमेठी केंद्रीय मंत्री एवं सांसद स्मृति ईरानी ने शनिवार को कहा कि वह अमेठी के विकास और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगी।

ईरानी ने अमेठी के जगदीशपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, अमेठी में मैं अपने विधायकों एवं उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से अब तक 50 करोड़ रुपए का विकास कर चुकी हूँ और इसके लिए मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आभारी हूँ।

उन्होंने कहा, अमेठी ने मुझे एक सांसद के रूप में नहीं, दीदी के रूप में चुना है। अमेठी मेरा घर परिवार है, इसके विकास और सम्मान की रक्षा के लिए मैं सदैव तत्पर रहूंगी। उन्होंने कहा, बालिकाओं की शिक्षा पर समाज को, परिवार को और हम सबको मिलकर विशेष ध्यान देना चाहिए। बेटियां शिक्षित होंगी तो उससे समाज मजबूत होगा, घर का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा।

इसलिए बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। स्मृति ने पुलिस प्रशासन को चेताते हुए कहा, महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके सम्मान की रक्षा पुलिस प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है जो भी व्यक्ति महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के साथ खिलवाड़ करता है उसके खिलाफ कठोर से कठोर कदम उठाए जाएं।

यह बात मैं एक सांसद के रूप में यहां के पुलिस अधीक्षक से कह रही हूँ। उन्होंने कहा कि अमेठी के हर विकासखंड में सांसद निधि और प्रदेश सरकार के सहयोग से अग्निशमन केंद्र बनाए जाएंगे ताकि अमेठी में आए दिन होने वाले अग्निकांड से निपटा जा सके।

अमेठी के एक दिन के दौरे पर आई सांसद स्मृति ईरानी ने आज जगदीशपुर में राजकीय कन्या महाविद्यालय की आधार शिला रखी। यहीं पर अग्निशमन स्टेशन के लिए बिल्डिंग का भी शिलान्यास और 26 स्वास्थ्य केंद्रों का उद्घाटन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री समूह विवाह के तहत 21 जोड़ों के आशीर्वाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया और सखी वन स्टाँप सेंटर का शिलान्यास भी किया।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...