back to top

मंत्री मनोज सिन्हा को छोड़कर बाकी सभी केन्द्रीय मंत्री जीते

लखनऊ रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को छोड़कर उत्तर प्रदेश की विभिन्न सीटों से चुनाव लड़े बाकी सभी केन्द्रीय मंत्री चुनाव जीतने में कामयाब रहे।

प्रदेश से कुल नौ केन्द्रीय मंत्री चुनाव लड़े थे, जिनमें से आठ के सिर जीत का सेहरा बंधा। मनोबल के लिहाज से सबसे बड़ी जीत कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी को हासिल हुई। उन्होंने नेहरू-गांधी परिवार के गढ़ अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 55120 मतों से शिकस्त देकर सभी को चौंका दिया।

इसके अलावा महिला एवं परिवार कल्याण मंत्री मेनका गांधी ने सुलतानपुर सीट से गठबंधन प्रत्याशी बसपा के चंद्रभद्र सिंह सोनू को 14526 मतों से हराया। पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री डॉक्टर महेश शर्मा ने गौतम बुद्घ नगर सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के सतवीर को 336922 मतों से पराजित कर इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा।

केन्द्रीय श्रम एवं सेवायोजन मंत्री संतोष गंगवार ने बरेली सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन प्रत्याशी सपा के भगवत शरण गंगवार को 167282 वोटों से पराजित करके यह सीट अपने पास बरकरार रखी।

विदेश राज्यमंत्री जनरल वी.के. सिंह ने गाजियाबाद सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन उम्मीदवार सपा के सुरेश बंसल को 501500 मतों से हराया।

केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने फतेहपुर सीट से अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी गठबंधन उम्मीदवार बसपा के सुखदेव प्रसाद वर्मा को 198205 मतों से हराया।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने भाजपा के सहयोगी अपना दल-सोनेलाल की प्रत्याशी के तौर पर मिर्जापुर सीट से गठबंधन उम्मीदवार सपा के राम चरित्र निषाद को 232008 से परास्त किया।

मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने बागपत सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रालोद के जयंत चौधरी को 23502 मतों से हराया। हालांकि रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को गाजीपुर सीट से निराशा हाथ लगी। उन्हें गठबंधन प्रत्याशी बसपा के अफजाल अंसारी ने 119392 मतों से पराजित किया।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...