back to top

इंटीग्रल अस्पताल में भर्ती सभी कोरोना मरीज हुए ठीक

लखनऊ। कोविड19 संक्रमण से मौत के बढ़ते मामलों के बीच राजधानी लखनऊ स्थित एक अस्पताल में भर्ती सभी 47 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। लखनऊ स्थित इंटीग्रल इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज एण्ड रिसर्च के अस्पताल में जिला प्रशासन के आदेश पर गत 17 अप्रैल को कोविड19 के 47 मरीज भर्ती कराए गए थे। इनमें से सभी ठीक हो चुके हैं।

इंस्टीट्यूट के डीन प्रोफेसर जफर इदरीस ने बृहस्पतिवार को बताया कि इंटीग्रल हॉस्पिटल को कोविड19 संक्रमित लोगों के इलाज के लिए आइसोलेशन कोविड हॉस्पिटल बनाया गया है। पिछली 17 अप्रैल को जिला प्रशासन के आदेश पर यहां 47 कोरोना मरीज भर्ती किए गए थे। उनमें से 37 पुरुष और 10 महिलाएं थीं। इनकी उम्र पांच महीने से लेकर 65 वर्ष तक थी।

उन्होंने बताया कि इन मरीजों को दो वार्ड में रखा गया। अस्पताल के सामने यह भी चुनौती थी कि कोविड19 के मरीजों के साथसाथ अन्य रोगियों के इलाज में कोई कमी न रह जाए। डीन ने बताया कि 47 में से 45 मरीजों की पहली और दूसरी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। इन सभी 45 मरीजों को मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

बाकी दो मरीजों की भी जांच रिपोर्ट बुधवार को नेगेटिव आई। उनकी पिछली रिपोर्ट भी नेगेटिव पाई गई थी, लिहाजा उन्हें भी छुट्टी दे दी गई। यह खुशी की बात है कि इनमें से किसी को भी आईसीयू में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी। उन्होंने कहा कि इंटीग्रल अस्पताल में अब तक कोरोना के ए 47 मरीज ही भर्ती किए गए थे।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...