back to top

‘सराहना’ के बाद ‘व्‍यावसायिक सफलता’ के इंतजार में मशहूर अभिनेत्री पूजा बेदी की बेटी अलाया एफ

मुंबई। 28 नवंबर 1997 को मुंबई में एक्‍ट्रेस पूजा बेदी की बेटी के तौर पर पैदा हुई एक्‍ट्रेस अलाया एफ की शुरूआती पढाई मुंबई के जमुना बाई नर्सरी स्कूल में हुई। उसके बाद वह आगे की पढाई उन्होंने न्यूयार्क यूनिवर्सिटी से पूरी की। अलाया ने न्यूयार्क फिल्म ऐकेडमी से एक साल का एक्टिंग कोर्स भी किया है।

अलाया एफ की जर्नी दूसरे स्‍टार किडस से थोड़ा अलग रही । उन्‍होंने सैफ अली खान के साथ फैमिली कॉमेडी फिल्म ‘जवानी जानेमन’ (2020) से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था। इस डेब्यू फिल्‍म के साथ ही उन्‍होंने सभी का ध्यान खींचा। इसमें एक अलग तरह के किरदार को बखूबी निभा कर उन्‍होंने इस बात का संकेत दिया कि वह इस इंडस्‍ट्री में लम्बी पारी खेलने का इरादा लेकर आई है।

पहली फिल्म के जरिए ढेर सारी संभावनाएं पैदा करने के बाद कई मेकर्स उनके साथ अपनी फिल्में शुरू करने की योजना बनाने लगे थे लेकिन तभी कोराना आ गया । उसके बाद उनको दूसरी फिल्‍म के लिए 2 साल तक इंतजार करना पड़ा।

फिल्म ‘जवानी जानेमन’ (2020) के बाद अब तक वे ‘फ्रेडी’ (2022), एकता कपूर की सुपरनैचुरल थ्रिलर ‘यू टर्न’ (2023), अनुराग कश्यप की फिल्म ‘ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत’ (2023), ‘बड़े मियां छोटे मियां’ (2024) और ‘श्रीकांत’ (2024) जैसी फिल्मों में दिखाई दे चुकी हैं।

फिल्‍म ‘ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत’ (2023) में उनके अपोजिट करण मेहता थे। एक सिंगर से प्रभावित होकर उसके प्‍यार में पड़ जाने वाली लड़की कहानी पर बेस्‍ड यह फिल्‍म हालांकि बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन फिल्‍म में अलाया ने अपने काम से हर किसी पर गहरा असर छोड़ा।

फिल्‍म ‘श्रीकांत’ (2024) में अलाया एफ और राजकुमार राव पहली बार एक साथ पर्दे पर नजर आए। फिल्‍म में काम करते हुए राजकुमार राव ने अलाया एफ को आज के दौर की सबसे होनहार अभिनेत्रियों में से एक बताया।

एक नेत्रहीन उद्योगपति श्रीकांत बोला की बायोपिक फिल्‍म ‘श्रीकांत’ (2024) में अलाया एफ ने आलिया भट्ट की तरह अपने किरदार को बेहद वास्‍तविक अंदाज में निभाकर हर किसी को हतप्रभ कर दिया था।

अलाया एफ ने जिस तरह फिल्मों में मजबूत महिलाओं वाले किरदार निभाये और खासकर कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म ‘फ्रैडी’ (2022) में कैनाज नाम की लड़की का किरदार निभाया जिसमें पोजेटिव और नेगेटिव दोनों तरह के शेड थे।

डिज्‍नी प्‍लस हॉट स्‍टार पर ऑन स्‍ट्रीम हुई फिल्‍म ‘फ्रैडी’ (2022) साल 2016 में रिलीज हुई कन्नड़ फिल्म यू-टर्न का हिंदी रीमेक थी। इस फिल्‍म के लिए हर किसी ने अलाया के काम की जमकर सराहना की।

उस किरदार में अलाया को देखने के बाद बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चौपड़ा को लगा कि अलाया का वह किरदार ‘एतराज’ में उनके व्‍दारा निभाये गये किरदार की तुलना में ज्‍यादा स्‍स्‍ट्रॉग था। अलाया एफ के काम की प्रशंसा करते हुए प्रियंका ने उस वक्‍त उन्‍हैं बॉलीवुड की अगली संभावित सुपरस्टार तक बता दिया था ।

अलाया की जमकर प्रशंसा करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा था, ‘मुझे वाकई अलाया बहुत पसंद है क्‍योंकि उनका नजरिया बहुत यूनिक है। वह दूसरों की तरह बनने की कोशिश नहीं करती हैं। अलाया एफ एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ फिटनेस फ्रीक भी हैं और अपनी फिगर को मेंटेन करने के लिए खूब मेहनत भी करती हैं। कई हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकी अलाया गोल्‍डी सोहेल के म्‍यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं।

अलाया अपनी मां पूजा बेदी के साथ सोनी टीवी के एक रियलिटी शो ‘मां एक्‍सचेंज’ (2011) में एक पार्टिसिपेंट के तौर पर शामिल हुईं, अलाया के ग्‍लैमर और बेपनाह खूबसूरती ने ऑडियंस पर गहरा असर छोड़ा कि वह अचानक चर्चाओं में आ गई थीं।

दमदार अभिनय के साथ ही शानदार फिटनेस को लेकर भी सुर्खियों में रहने वाली अलाया एफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आये दिन अपनी खूबसूरत फोटोज फैंस के साथ शेयर करती हैं।

RELATED ARTICLES

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...