back to top

फिर नहीं चला आस्ट्रेलियाई शीर्ष क्रम, भारत के सामने 137 रन का लक्ष्य

मेलबर्न। भुवनेश्वर कुमार और खलील अहमद से मिली अच्छी शुरुआत के दम पर भारत ने आस्ट्रेलिया को बारिश से प्रभावित दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शुक्रवार को यहां 19 ओवर में सात विकेट पर 132 रन ही बनाने दिए, लेकिन डकवर्थ लुईस पद्वति के कारण उसे जीत के लिए 137 रन बनाने होंगे। आस्ट्रेलियाई पारी में 19 ओवर का खेल समाप्त होने के तुरंत बाद बारिश आ गई।

इसके बाद मैच 19-19 ओवर का कर दिया गया

इसके बाद मैच 19-19 ओवर का कर दिया गया। आस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शीर्ष क्रम के उसके पांच बल्लेबाजों में से कोई भी 20 रन तक नहीं पहुंच पाया। निचले मध्यक्रम में उतरे बेन मैकडरमॉट ने उसकी तरफ से सर्वाधिक नाबाद 32 रन बनाए। भुवनेश्वर ने तीन ओवर में 20 रन देकर दो विकेट लिए जबकि खलील अहमद ने 39 रन के एवज में दो विकेट हासिल किए। बादलों से घिरा आकाश, बारिश के कारण पिच में हल्की नमी और तिस पर विराट कोहली का फिर से टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करना। भारतीय गेंदबाजों ने परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाया और आस्ट्रेलियाई शीर्ष क्रम को ध्वस्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

उन्हें विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच करा दिया

आस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच शुरू में विकेट बचाए रखने के वादे के साथ क्रीज पर उतरे थे लेकिन भुवनेश्वर कुमार ने दूसरी गेंद पर ही उन्हें विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच करा दिया। पंत ने इसके बाद डी आर्शी शार्ट (14) का जबकि जसप्रीत बुमराह ने क्रिस लिन (13) का कैच छोड़ा लेकिन खलील अहमद ने इन्हें महंगा साबित नहीं होने दिया। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने लिन को डीप प्वाइंट पर कैच कराया जबकि शार्ट ने उनकी शार्ट पिच गेंद विकेटों पर खेली। बुमराह (20 रन देकर एक विकेट) के अगले ओवर में मार्कस स्टॉयनिस (चार) ने डीप प्वाइंट पर खड़े दिनेश कार्तिक को कैच का अभ्यास कराया। दस ओवर के बाद आस्ट्रेलिया का स्कोर 54 रन ही पहुंच पाया था।

सीमा रेखा पर कैच के रूप में बदल गया

उसका दारोमदार ग्लेन मैक्सवेल (22 गेंदों पर 19 रन) पर था लेकिन क्रुणाल पंड्या (28 रन देकर एक) ने उनके आफ स्टंप से गिल्लियां बिखेर दी जबकि कुलदीप यादव (23 रन देकर एक) ने एलेक्स कैरी (चार) को मिडविकेट पर कैच देने के लिए मजबूर किया। नाथन कूल्टर नाइल (नौ गेंदों पर 20 रन) ने कुलदीप पर लांग आफ और भुवनेश्वर पर मिडविकेट क्षेत्र में छक्के लगाकर आस्ट्रेलियाई प्रशंसकों में कुछ जान भरी लेकिन एक और लंबे शाट का उनका प्रयास सीमा रेखा पर कैच के रूप में बदल गया। खलील हालांकि अपने आखिरी ओवर में गेंदों पर नियंत्रण नहीं रख पाए और इसमें 18 रन लुटा बैठे। इसमें मैकडरमॉट का छक्का भी शामिल है।

RELATED ARTICLES

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

यह रणनीतिक बदलाव का दौर, समुद्री क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही: एडमिरल स्वामीनाथन

मुंबई। पश्चिम एशिया में संकट के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव का दौर है,...

सीएम योगी बोले- श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनसे भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म तथा...

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई...

सरकार ने 1.27 लाख करोड़ रुपये की सेमीकॉन 2.0 योजना अधिसूचित की

नयी दिल्ली। सरकार ने देश में चिप विनिर्माण के परिवेश को बढ़ावा देने के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय वाली सेमीकॉन 2.0...