back to top

हॉरर व कॉमेडी से भरपूर है आदित्य सरपोतदार की ‘मुंज्या’

महाराष्ट्र में प्रचलित ‘मुंज्या’ की दंतकथा पर आधारित है कहानी
लखनऊ। बॉलीवुड में हॉरर फिल्मों की अपनी एक लॉयल आॅडियंस हमेशा से रही है, मगर बीते कुछ साल में हॉरर-कॉमिडी का एक नया जॉनर सामने आया है, जिसने हिंदी सिनेमा प्रेमियों को खूब आकर्षित किया। उसी आॅडियंस को ध्यान में रखकर मेकर्स ‘स्त्री’, ‘भेड़िया’, ‘रूही’ जैसी हॉरर-कॉमिडी के साथ पेश हुए। निर्देशक आदित्य सरपोतदार की ‘मुंज्या’ भी इसी सिलसिले को आगे बढ़ाती है। फिल्म में कंप्यूटर से बनाए गए ग्राफिक्स से बनाया गया एक संपूर्ण किरदार नया प्रयोग है। हॉरर और कॉमिडी भी खूब है, बस कहानी पर थोड़ी-सी और मेहनत होनी चाहिए थी। कहानी का मूल महाराष्ट्र में प्रचलित ‘मुंज्या’ की दंतकथा पर आधारित है। मुंज्या उस भूत को कहा जाता है, जिसके मुंडन के दस दिनों के भीतर उसकी मौत हो जाती है और वो अपनी अतृप्त इच्छाओं के कारण भूत बन जाता है। कहानी की शुरूआत होती है 1952 कोकण के चैतुकवाड़ी नामक गांव से, जहां मुंज्या नामक दस साल का लड़का अपने से बड़ी उम्र की लड़की मुन्नी के प्यार में पागल है। वह मुन्नी को अपना बनाने के लिए अपनी बहन की नरबलि देकर काला जादू करने की हद तक चला जाता है, मगर वहां कुछ ऐसी अनहोनी होती है कि मुंज्या की मौत हो जाती है। इस अपशगुन को टालने के लिए परिवार और गांव वाले मुंज्या की अस्थियों को जंगल में उसी पेड़ के नीचे दफन कर देते हैं, जहां मुंज्या कर्मकांड कर रहा था। मगर मुंज्या की बेचैन आत्मा एक खतरनाक भूत का रूप धारण कर लेती है। सालों बाद (वर्तमान में) मुंज्या का वंशज बिट्टू (अभय वर्मा) अपनी मां (मोना सिंह) और दादी (सुहास जोशी ) के साथ अपने गांव जाता है, तो मुंज्या का भूत उस पर सवार हो जाता है। वह बिट्टू को डराकर, प्रताड़ित करके अपनी मुन्नी की तलाश करना चाहता है, ताकि वह मुन्नी से अपनी शादी की अधूरी ख्वाहिश को पूरा कर सके, मगर तभी उसकी नजर बिट्टू की प्रेमिका बेला (शरवरी वाघ) पर पड़ती है और वह बेला पर आसक्त हो जाता है। अब मुंज्या को बेला की बलि चढ़ाकर उसे अपना बनाना है और शादी करनी है। क्या मासूम बिट्टू बेला को मुंज्या के चंगुल से मुक्त कर पाएगा? क्या उसका परिवार इस भूत के शाप से उबर पाएगा?निर्देशक आदित्य सरपोतदार की फिल्म की सबसे बड़ी खूबी है उनका उखक यानी कंप्यूटर जनरेटेड इमेजेरी मुंज्या, जो पूरी फिल्म में एक किरदार की तरह छाया रहता है। ग्राफिक्स, विजुअल इफेक्ट्स और एनिमेशन से तैयार किया गया यह किरदार दर्शक के मन में शुरू से ही एक खौफ पैदा कर देता है और जैसे -जैसे कहानी आगे बढ़ती जाती है, इसके डर का कहर भी बढ़ता जाता है। फिल्म का फर्स्ट हाफ काफी कसा हुआ है, मगर सेकंड हाफ में कहानी थोड़ी-सी हिचकोले खाती है। हालांकि, हॉरर के साथ कॉमिडी का तड़का मजा देता है, मगर भूत भगाने वाले गुरु (सत्यराज) द्वारा आत्माओं की अदला-बदली जैसे दृश्यों में हॉरर और कॉमिडी के पंच बचकाने लगते हैं।सिनेमैटोग्राफर सौरभ गोस्वामी ने समंदर और जंगलों के दृश्यों में कलाकारी दिखा कर खूब खौफ पैदा किया है। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर दमदार है। संगीत की बात की जाए तो शरवरी वाघ का आइटम नंबर ‘तरस’ अच्छा बन पड़ा है। क्लाइमैक्स में आपको इस हॉरर-कॉमिडी की अगली कड़ी का इशारा भी मिलता है।
अभिनय की बात की जाए, तो सभी कलाकारों ने दमदार अभिनय किया है। बिट्टू के रूप में अभय वर्मा की मासूमियत और डर आॅडियंस में भी डर को बनाए रखने में कामयाब रहा है। उन्होंने अपनी भूमिका को बखूबी निभाया है। बेला के रूप में शरवरी को एक हीरोइन होने का पूरा पैकेज मिला है, जिसमें हॉरर-कॉमिडी-रोमांस-नाच गाना सभी कुछ शामिल है और शरवरी ने उसका जमकर फायदा उठाया है। अक्खड़ मां पम्मी के किरदार को मोना सिंह मजबूती से निभा ले गई हैं, जबकि दादी के रोल में सुहास जोशी छाप छोड़ जाती हैं। सत्यराज भी अपने किरदार में याद रह जाते हैं। सहयोगी कास्ट ठीक-ठाक है।

ऐक्टर:अभय वर्मा,शरवरी वाघ,मोना सिंह,सुहास जोशी,सत्यराज
डायरेक्टर : आदित्य सरपोतदार
रेटिंग-2.5/5

RELATED ARTICLES

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई...

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...