back to top

एक्सप्रेस वे पर 60 किमी प्रति घंटा से ऊपर चली बस तो होगी कार्रवाई

लखनऊ(वरिष्ठ संवाददाता)। प्रदेश सरकार लम्बी रुट के बसो की रफ्तार तय कर दिया है। अब एक्सप्रेसवे पर 60 की स्पीट से ही बस चल सकेगी। इसके साथ ही 300 किलोमीटर की दूरी पर दो जगह जलपान के लिए 20 मिनट रुकेगी। परिवहन निगम के क्षेत्रिय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि बसो का रुट तय होने से यात्रियों को समय पर बस और सुगम यात्रा करने को मिलेगा।

रोडवेज बसों के फेयर स्टॉप को बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे हर स्टॉप पर अगल-अलग श्रेणियों के बसों के ठहराव से यात्रियों के सफर को और आसान बनाया जा सके। इसी मकसद से रोडवेज बसों की सेवाओं को पांच श्रेणियों में बांटा गया है। जिसमें ग्राम्य सेवाएं, शटल स्थानीय, सिमित स्टॉप, एक्सप्रेस और सुपरफास्ट सेवाएं हैं। इन बसों का ठहराव और रफ्तार तय किया गया है। परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक संचालन ने बताया कि गर्मी के मौसम में यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। ऐसे में फेयर स्टॉप बढ़ने से किराये की दरों के निर्धारण में भी आसानी होगी।

उन्होंने कहा कि यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लगातार प्रयास होते रहने चाहिए, जिससे किसी प्रकार की यात्रियों को असुविधा न हो। इसमें फेयर स्टॉप की भूमिका महत्वपूर्ण है। सुपरफास्ट सेवाएं में 35 हजार आबादी वाले उपनगरों में स्टापेज करेंगी। बस की औसत रफ्तार 54 किमी प्रति घंटा होगी। ग्रामीण बस सेवाएं के लिए ये बसें गांवों में रात में हॉल्ट करेंगी। हर स्टॉप पर रुकेंगी। औसत रफ्तार 40 किमी. प्रतिघंटा होगी। इसी तरह शटल स्थानीय सेवाएं में दो जिलों के बीच चलने वाली बसें सभी बस स्टॉपेज पर रूकेंगी। जिसकी रफ्तार 46 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। सिमित स्टॉप सेवाएं की बसों का रफ्तार 54 किमी प्रतिघंटा होगी।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...