back to top

लगातार जारी रखी जाये सर्विलांस सिस्टम की कार्यवाही : योगी

  • ‘जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं’ के संदेश के साथ हो काम

  • इंटीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कण्ट्रोल सेण्टर पूर्ण क्षमता के साथ चलते रहें

  • प्रतिदिन 100 से ज़्यादा सक्रिय केसेज वाले जिलों में बनायीं जाये रणनीति

  • विशेष स्वच्छता व सैनिटाइजेशन अभियान के सभी कार्यों की हो माॅनीटरिंग

  • सामुदायिक शौचालय व ग्राम पंचायत भवन का निर्माण कार्य तेजी से हो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कोविड-19 पर नियंत्रण के लिए कांटेक्ट ट्रेसिंग व सर्विलांस सिस्टम को पूरी सक्रियता के साथ लगातार जारी रखने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पूरी क्षमता के साथ चलते रहें। इनकी माॅनीटरिंग जिलाधिकारी और सीएमओ द्वारा की जाये। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संबंध में ‘जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं’ के संदेश को समझते हुए लगातार काम करना होगा।

मुख्यमंत्री ने यहां अपने सरकारी आवास पर टीम-11 के साथ अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि कोविड-19 के प्रतिदिन 100 से ज़्यादा की संख्या में सक्रिय केसेज वाले जनपदों में स्थानीय स्तर पर रणनीति बनाकर नियंत्रण की कार्यवाही की जाये। पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से कोविड से बचाव व सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जाये। धान क्रय केंद्रों पर कोविड-19 प्रोटोकाॅल और सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन हर हाल में सुनिश्चित हो।

योगी ने कहा कि इस समय स्वच्छता और सैनिटाइजेशन का विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जो 16 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी शहरी व ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता व सैनिटाइजेशन से जुड़े काम किये जाएं। यह सुनिश्चित किया जाये कि अभियान के दौरान साफ-सफाई, एन्टी लार्वा रसायनों व चूने आदि के छिड़काव का कार्य हो। उन्होंने इस अभियान के तहत सभी कार्यों की माॅनीटरिंग किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि 15 अक्टूबर को वर्ल्ड हैण्ड वाॅश डे के मौके पर विशेष अभियान चलाते हुए कार्यक्रम चलाये जाएं।

मुख्यमंत्री ने सामुदायिक शौचालय व ग्राम पंचायत भवन का निर्माण कार्य तेजी से किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सब्जियों के ज़्यादा दामों पर नियंत्रण के लिए जिलाधिकारियों द्वारा कार्यवाही की जाये।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...