back to top

रूस में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, आठ लोग लापता

मॉस्को। पर्यटकों को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर बृहस्पतिवार को रूस के सुदूर पूर्व में कामचटका प्रायद्वीप पर एक ज्वालामुखी के निकट स्थित झील में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बचाव दल हेलीकॉप्टर में सवार आठ लोगों की झील में तलाश कर रहे हैं। वहीं कम से कम आठ अन्य लोग हादसे में कथित तौर पर बच गए हैं। हेलीकॉप्टर क्रोनोटस्की नेचर रिजर्व में नीचे की ओर चला गया था। क्षेत्रीय प्रशासन ने बताया कि कार्यकर्ता कुरील झील में जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं। यह झील ज्वालामुखी फटने के बाद बनी है।

सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार, रूस के आपात मामलों संबंधी मंत्रालय ने बताया कि एमआई-8 हेलीकॉप्टर में 13 यात्री और चालक दल के तीन सदस्य सवार थे। इनमें से आठ लोग बच गए हैं, जिनमें से दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं, समाचार एजेंसी द इंटरफैक्स ने बताया कि हादसे में बचे लोगों में दो गंभीर रूप घायल हुए है और उन्हें एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। नेचर रिजर्व में रेंजरों ने झील के पास हेलीकॉप्टर के आने और फिर सतह से टकराने की आवाज सुनने की सूचना दी और कहा कि उन्होंने तुरंत दो नावों को दुर्घटनास्थल पर भेज दिया। कामचटका सरकार ने एक वीडियो साक्षात्कार जारी किया जिसमें बचे लोगों में से एक, विक्टर स्ट्रेलकिन ने कहा, पानी सचमुच ठंडा था। कोहरा कम था। उन्होंने कहा कि बचाव नौकाएं समय पर पहुंच गई।

उन्होंने कहा, मैं खुद को और नहीं बचा सका। मेरे स्नीकर्स जूते मुझे नीचे खींच रहे थे, मैं मुश्किल से उन्हें उतारने में कामयाब रहा। मैं पेट के बल तैर नहीं सकता था और मुझे एहसास हुआ कि इन स्थितियों में मैं ज्यादा देर तक लटक नहीं पाऊंगा। सौभाज्ञ से, पांच मिनट के भीतर, लोगों के साथ दो नावें आगई। रूसी मीडिया की खबरों में हेलीकॉप्टर में सवार पर्यटकों की राष्ट्रीयताओं के बारे में नहीं बताया लेकिन इनमें कहा गया है उनमें से ज्यादातर मास्को और सेंट पीटर्सबर्ग से थे। क्षेत्रीय अभियोजक उड़ान सुरक्षा नियमों के संभावित उल्लंघन की जांच कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

सरकार ने 1.27 लाख करोड़ रुपये की सेमीकॉन 2.0 योजना अधिसूचित की

नयी दिल्ली। सरकार ने देश में चिप विनिर्माण के परिवेश को बढ़ावा देने के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय वाली सेमीकॉन 2.0...

नेपाल-चीन सीमा पर बाढ़ की त्रासदी ने हिंदूकुश हिमालय की संवेदनशीलता उजागर की : संरा के जलवायु प्रमुख

नयी दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र के जलवायु प्रमुख साइमन स्टील का कहना है कि नेपाल-चीन सीमा के पास ग्लेशियर के ढहने और अचानक बाढ़ आने...

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर शामली एनकाउंटर में ढेर

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; दोनों पर था 50-50 हजार का इनामचंडीगढ़। हरियाणवी गायक और...

सीएम योगी बोले- श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनसे भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म तथा...

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई...

सरकार ने 1.27 लाख करोड़ रुपये की सेमीकॉन 2.0 योजना अधिसूचित की

नयी दिल्ली। सरकार ने देश में चिप विनिर्माण के परिवेश को बढ़ावा देने के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय वाली सेमीकॉन 2.0...

नेपाल-चीन सीमा पर बाढ़ की त्रासदी ने हिंदूकुश हिमालय की संवेदनशीलता उजागर की : संरा के जलवायु प्रमुख

नयी दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र के जलवायु प्रमुख साइमन स्टील का कहना है कि नेपाल-चीन सीमा के पास ग्लेशियर के ढहने और अचानक बाढ़ आने...

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर शामली एनकाउंटर में ढेर

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; दोनों पर था 50-50 हजार का इनामचंडीगढ़। हरियाणवी गायक और...

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...