back to top

देश की अर्थव्यवस्था का आधार व्यापारी है समाज : आनंदीबेन पटेल

-राज्यपाल ने ‘भामाशाह रत्न’ व ‘उद्योग रत्न’ सम्मान से व्यापारियों को किया सम्मानित

विशेष संवाददाता
लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि देश का अन्नदाता अगर किसान है देश की अर्थव्यवस्था तो भारत के विकास की गाथा का हिस्सा व्यापारी बंधु है। उन्होंने आजादी के आंदोलन में विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार करने के आंदोलन में व्यापारियों की अग्रणी भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था का आधार व्यापारी समाज है।
राज्यपाल सोमवार को विंद्रालय, चारबाग में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के तत्वावधान में आयोजित व्यापारियों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि आज पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी कंधे से कंधा मिलाकर व्यापार और उद्योग में भागीदारी कर रही हैं, जिसका असर समाज की मानसिकता पर भी पड़ता है तथा महिलाओं के खिलाफ अपराध कम करने में मदद मिलती है।


अर्थव्यवस्था कार्यक्रम में उपस्थित सभी व्यापारी बंधुओ को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होनें कहा कि उद्यमी और व्यापारी भारत की हरसिद्धि में पूरे मनियोग से लगकर उसे कामयाब बनकर आगे बढ़ने का कार्य कर रहे हैं। राज्यपाल ने कहा कि व्यापारी समाज धार्मिक व सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रूप से हिस्सा लेते हैं, इस क्रम में उन्हांने कोरोना काल की विषम परिस्थितियों में व्यापारी वर्गों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। राज्यपाल ने कहा कि छोटे, मध्यम एवं बड़े व्यापारी यदि सामंजस्य एवं समन्वय के साथ कार्य करें तो सबका भला होता है। राज्यपाल जी ने कहा कि जब किसान खेती के लिए बैंक से ऋण लेते हैं और फसल अच्छी नहीं होने पर उन पर ऋण का बोझ बढ़ता है तो सरकार सहायता करती है। उन्होंने कहा कि समस्याओं का समाधान करना सरकार और संगठन का कार्य है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि व्यापारीजन अपनी समस्याओं के संदर्भ में प्रदेश के मंत्रियों के साथ बैठकर चर्चा करें तथा जिलों में भी व्यापारियों के साथ समीक्षा करें।

उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था समस्याओं के जड़ को ढूंढने व नियमों का पालन करने की मानसिकता विकसित करने की जरूरत है। इस संदर्भ में गुजरात में राजस्व एवं नगर विकास मंत्री के रूप में उन्होंने अपने कायार्नुभवों को भी व्यापारी बंधुओ से साझा किया। राज्यपाल ने राजस्व व्यवस्था में सुधार की जरूरत बताते हुए कहा कि राजस्व का रिकॉर्ड अद्यतन, आॅनलाइन तथा शुद्ध होना चाहिए। उत्तर प्रदेश में महिलाओं को मिल रहे सुरक्षित वातावरण पर प्रसन्नता व्यक्त करते उन्होंने कहा कि परिस्थितियां बदली हैं तथा सोच में परिवर्तन हुआ है। उन्होनें कहा कि सुरक्षा का वातावरण व्यापारी, डॉक्टर, विद्यार्थी सभी के लिए होना चाहिए। राज्यपाल ने व्यापारी बंधुओ को संबोधित करते हुए कहा कि अपने बच्चों को इस तरह तैयार करें कि वे अपनी जिंदगी खुद जी सके। उन्होंने कहा कि बेटे और बेटियों को किसी भी प्रकार की विपत्ति से लड़ने की ताकत देनी चाहिए।

 आनंदीबेन पटेल इस अवसर पर 6 व्यापारियों को ‘भामाशाह रत्न’ सम्मान व 03 व्यापारियों को ‘उद्योग रत्न’ सम्मान से राज्यपाल ने सम्मानित किया। ‘भामाशाह रत्न’ सम्मान से सम्मानित होने वाले व्यापारियों में सुधीर हलवासिया, शिवम बिश्नोई, अजीत बग्गा, संतोष गुप्ता, राजू जयराम व श्री गोविंद बाबू टाटा शामिल थे। ष्ष्उद्योग रत्नष्ष् सम्मान से सम्मानित होने वाले व्यापारी श्री मनोज गोयलए श्री मुरलीधर आहूजा एवं श्री संदीप अग्रवाल थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित गुप्ता द्वारा राज्यपाल जी को व्यापारियों के हितों से संबंधित एक सुझाव पत्र भी सौंपा गया। इस अवसर पर प्रदेशभर से आये हुए व्यापारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...