back to top

भारत में जो पहले असंभव था, आज वो संभव हुआ है, संभल में बोले सीएम योगी

  • मुख्यमंत्री ने संभल में श्री कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह को किया संबोधित
  • संभल के ऐंचोड़ा कंबोह में प्रधानमंत्री ने किया कल्कि धाम का शिलान्यास
  • बोले सीएम – आस्था का सम्मान और आजीविका की गारंटी देती है डबल इंजन की सरकार

संभल। भारत में जो पहले असंभव माना जाता था, आज वो संभव हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र नई समृद्धियों को प्राप्त कर रहा है। यहां आस्था का सम्मान और आजीविका की गारंटी दोनों ही है। पहले की सरकारों ने न तो आस्था का सम्मान किया और ना ही आजीविका ही दी। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐंचोड़ा कंबोह में आयोजित श्री कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह के दौरान कहीं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संभल में स्वागत करते हुए कहा कि भगवान विष्णु के 10वें अवतार की भावी अवतरण भूमि पर प्रधानमंत्री का आगमन हुआ है। अयोध्या में पांच सदी के इंतजार को समाप्त करने और पहली बार संयुक्त अरब अमीरात में भी भव्य मंदिर के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री का आगमन संभल जनपद में हुआ है। पिछले 10 साल में हमने एक नये भारत का दर्शन किया है। इस नये भारत में हर नागरिक को सुरक्षा की गारंटी के साथ ही राष्ट्र को समृद्धि के नये सोपान तक पहुंचाने का संकल्प भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी में काशी विश्वनाथ धाम का निर्माण, अयोध्या धाम में रामलला का पुन: विराजमान होना, केदारनाथ और बद्रीनाथ का पुनरोद्धार, महाकाल में महालोक की स्थापना नये भारत की तस्वीर है। यहां हर युवा को आजीविका और आस्था की गारंटी भी है। यही मोदी की गारंटी है। पहले की सरकारों ने आस्था के साथ खिलवाड़ किया। वो न आस्था दे पाए और ना ही आजीविका उपलब्ध करा पाए। मगर, आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की परंपराओं को वैश्विक मान्यता मिल रही है। हर साल 21 जून को दुनिया के 200 देश भारत की ऋषि परंपरा से जुड़कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हैं।

सीएम ने कहा कि भारत में जो पहले असंभव था, आज वो संभव हुआ है। यह इसलिए हुआ क्योंकि हमारे पास एक यशस्वी नेतृत्व है। हमें गर्व होता है जब प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान दुनिया के मंच पर होता है। पूरी दुनिया उन्हें उम्मीद की निगाह से देखती है। उन्होंने बताया कि संभल में गंगा एक्सप्रेसवे बन रहा है। 2025 में प्रयागराज कुंभ के दौरान सरकार का प्रयास होगा कि पश्चिमी यूपी के लोग इस एक्सप्रेसवे के जरिए तेज गति से प्रयागराज पहुंचें। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास तेजी से हुआ है। जल्द मुरादाबाद का एयरपोर्ट भी बनने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आज यहां प्रधानमंत्री का आगमन हुआ है, जहां कलियुग और सतयुग के संधिकाल में भगवान विष्णु के दसवें अवतार कल्कि का अवतरण होगा। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद जो शुरुआत हुई है, उसी क्रम में प्रधानमंत्री यहां पहुंचे हैं। इस अवसर पर आचार्य प्रमोद कृष्णम्, जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी जी महाराज, स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी सहित बड़ी संख्या में संतजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...