back to top

यूपी में कोरोना संक्रमण के 6,337 नये मामले, कुल 4690 मौतें

  • लखनऊ व कानपुर नगर की स्थिति विस्फोटक

  • लखनऊ में 869 संक्रमित, अब तक 554 मौतें

लखनऊ। सूबे के आधा दर्जन जिलों में कोरोना संक्रमण की स्थिति भयावह रूप लिये हुये है। हालात यह है कि लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी की स्थिति में कोई सुधार नहीं आ रहा है। बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 6,337 नये मामले सामने आये।

इनमें से अकेले लखनऊ में ही 869 संक्रमित मिले हैं। यहां चौबीस घंटे में 15 मौतें हुई, अब यहां मौतों की संख्या बढ़कर 554 हो गयी है। सूबे में बुधवार को कोरोना संक्रमण से 86 और मौतें हुर्इं। ऐसे में अबतक इस संक्रमण से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 4690 हो गयी है। अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3,30,265 हो गयी है।

कोरोना संक्रमण से मौतों के मामले में अभी तक कानपुर पहले स्थान पर था परन्तु अब राजधानी लखनऊ में अब तक सबसे ज्यादा मौतें 554 हो चुकी है। कानपुर में अब तक यह आंकड़ा 550 है। ऐसे में लखनऊ और कानपुर नगर की स्थिति भयावह होती जा रही है।

पिछले 24 घंटे के दौरान कानपुर नगर में 371, प्रयागराज में 342, गोरखपुर में 202, गाजियाबाद में 197, वाराणसी में 222, गौतमबुद्धनगर में 223, बरेली में 127, मुरादाबाद में 189, मेरठ में 200, अलीगढ़ में 173, सहारनपुर में 110, झांसी में 160, बाराबंकी में 70 अयोध्या में 108, शाहजहांपुर में 90 कोरोना संक्रमित मरीज पाये गये है। इस तरह से सूबे में चौबीस घंटे में 6337 नये मामले आये है।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में 1,54,202 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 79,38,533 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 67,002 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटे में कोरोना के 6476 लोग उपचारित हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत बढ़कर 78.29 हो गया है। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन में 35,415 लोग हैं। निजी चिकित्सालयों में 3918 लोग तथा सेमी पेड एल-1 प्लस में 232 लोग ईलाज करा रहे है। पूल टेस्ट के अन्तर्गत कल 2705 पूल की जांच की गयी, जिसमें 2498 पूल 5-5 सैम्पल के तथा 207 पूल 10-10 सैम्पल की जांच की गयी।

उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजिटिव पाये गये लोगों में 0-20 आयु वर्ग के 13.91 प्रतिशत, 21-40 आयु वर्ग के 48.42 प्रतिशत, 41-60 आयु वर्ग के 28.77 प्रतिशत और 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 8.90 प्रतिशत है। 60 वर्ष आयु से अधिक उम्र के लोगों का कोरोना पॉजिटिव के प्रतिशत में बढ़ोत्तरी आयी है इसलिए बुजुर्गों का ध्यान रखना अति आवश्यक है।

उन्हें कोरोना संक्रमण से बचायें जाने की अति आवश्यक है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 की कोई भी वैक्सीन अभी तक नहीं आयी है इसलिए इससे संबधित जो भी बचाव के नियम है उनका पूरा पालन किया जाये। जैसें साबुन, पानी से बार-बार हाथ धोना, सार्वजनिक स्थानों पर लोगों से दो गज की दूरी के साथ व मास्क लगाना है जरूरी।

RELATED ARTICLES

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर शामली एनकाउंटर में ढेर

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; दोनों पर था 50-50 हजार का इनामचंडीगढ़। हरियाणवी गायक और...

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर शामली एनकाउंटर में ढेर

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; दोनों पर था 50-50 हजार का इनामचंडीगढ़। हरियाणवी गायक और...

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...