back to top

3rd Test Match : राहुल, जडेजा और पुछल्ले बल्लेबाजों ने बचाया फॉलोआन

ब्रिसबेन। केएल राहुल और रविंद्र जडेजा के संयम से भरे अर्धशतकों की मदद से भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के वर्षाबाधित चौथे दिन फॉलोआन बचा लिया हालांकि अब यह मैच ड्रॉ की ओर मुड़ता दिख रहा है। जडेजा ने 123 गेंद में 77 रन बनाये जिसमें सात चौके और एक छक्का शामिल था। वहीं राहुल 84 रन बनाकर आउट हुए जिन्होंने 139 गेंद की अपनी पारी में आठ चौके लगाये।

खराब रोशनी के कारण खेल जल्दी समाप्त किये जाने तक भारत ने नौ विकेट पर 252 रन बना लिये थे। जसप्रीत बुमराह दस और आकाश दीप 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारतीय टीम अभी भी आस्ट्रेलिया से 193 रन पीछे है। आस्ट्रेलिया को अब दोबारा बल्लेबाजी के लिये उतरना होगा और ब्रिसबेन के मौसम को देखते हुए मैच का कोई नतीजा निकलता नहीं दिखता। बुधवार को भी बारिश की संभावना जताई गई है।

दसवें नंबर पर उतरे बुमराह और 11वें नंबर पर आए आकाश दीप की तारीफ करनी होगी जिन्होंने टीम को फॉलोआन के स्कोर 246 रन के पार पहुंचाया और अब तक 33 रन जोड़ चुके हैं। ये दोनों तब साथ आये जब जडेजा को पैट कमिंस ने आउट कर दिया था और भारत का स्कोर नौ विकेट पर 213 रन था। इससे पहले इससे पहले अपने कल के स्कोर चार विकेट पर 51 रन से आगे खेलते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने जुझारूपन दिखाया और राहुल संकटमोचक साबित होते दिखे। राहुल भाज्ञशाली रहे जिन्हें दिन की पहली गेंद पर दूसरी स्लिप में स्मिथ से जीवनदान मिला जबकि पैट कमिंस गेंदबाज थे। उस समय राहुल 33 रन पर थे।

आस्ट्रेलिया ने उनके लिये तीन स्लिप और एक गली फील्डर लगाया था ताकि राहुल को गलती करने पर मजबूर कर सके। लेकिन राहुल ने ढीली गेंदों का इंतजार किया और कोई जोखिम नहीं उठाया। कमिंस ने उन्हें आफ स्टम्प के बाहर भी गेंदें डाली जिन्हें या तो उन्होंने छोड़ दिया या रक्षात्मक खेला।ऐसा लग रहा था मानो वह चेतेश्वर पुजारा की बल्लेबाजी के वीडियो देखकर आये हैं कि आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को कैसे थकाना है। वहीं कप्तान रोहित शर्मा (10) एक बार फिर नाकाम रहे। उन्होंने आफ स्टम्प पर पड़ती कमिंस की गेंद पर बल्ला अड़ाया और विकेट के पीछे एलेक्स कैरी ने उन्हें चपलता से चलता कर दिया।

आर अश्विन और वॉशिंगटन सुंदर पर जडेजा को तरजीह दिये जाने पर कइयों ने सवाल उठाये थे लेकिन इस हरफनमौला ने अपनी उपयोगिता साबित कर दी। उन्होंने सातवें विकेट के लिये नीतिश के साथ 53 रन की साझेदारी की। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 22वां अर्धशतक 89 गेंद में पूरा किया। नीतिश ने उनका बखूबी साथ देते हुए विकेट बचाकर रक्षात्मक खेल दिखाया। वह बदकिस्मत रहे कि पैट कमिंस की उछाल लेती गेंद उनके स्टम्प पर जा लगी। आस्ट्रेलिया को तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की कमी खली जो पिंडली में चोट के कारण मैदान से चले गए और श्रृंखला में आगे नहीं खेल सकेंगे।

RELATED ARTICLES

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

यह रणनीतिक बदलाव का दौर, समुद्री क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही: एडमिरल स्वामीनाथन

मुंबई। पश्चिम एशिया में संकट के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव का दौर है,...

सीएम योगी बोले- श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनसे भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म तथा...

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई...

सरकार ने 1.27 लाख करोड़ रुपये की सेमीकॉन 2.0 योजना अधिसूचित की

नयी दिल्ली। सरकार ने देश में चिप विनिर्माण के परिवेश को बढ़ावा देने के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय वाली सेमीकॉन 2.0...