back to top

इलेक्ट्रिानिक मीडिया ने जीता 3rd SBI MEDIA CUP का खिताब

तृतीय एसबीआई कप लखनऊ मीडिया प्रीमियर लीग :
फाइनल में एलएसजेए एकादश को आठ विकेट से हराया

लखनऊ।
 फहीम (3 विकेट) की  उपयोगी गेंदबाजी के बाद मार्तंड सिंह  (20) एवं देवेश पांडेय (29) की उम्दा पारियों से इलेक्ट्रानिक मीडिया एकादश ने तृतीय एसबीआई कप लखनऊ मीडिया प्रीमियर लीग (एलएमपीएल)-2024 की विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

लखनऊ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन (एलएसजेए) के तत्वावधान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर संपन्न लीग के कम स्कोर के फाइनल मुकाबले में इलेक्ट्रानिक मीडिया एकादश ने एलएसजेए एकादश को आठ विकेट से पराजित किया।

टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि शरद एस चंडक (मुख्य महाप्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, लखनऊ सर्किल) एवं अति विशिष्ट अतिथि डा.आरपी सिंह (खेल निदेशक, उत्तर प्रदेश) ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर ज्ञानेंद्र पाण्डेय, पोलेक्स ग्रुप के निदेशक सुजीत यादव, जेड स्टार फर्नीचर से नदीम अहमद सहित अन्य मौजूद थे।

आज फाइनल में इलेक्ट्रानिक मीडिया एकादश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और एलएसजेए एकादश पहले बल्लेबाजी करते हए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 74 रन ही बना सका।

टीम को शुरू में ही तब झटका लगा आशू बाजपेयी व सुधीर तिवारी की सलामी जोड़ी बिना रन बनाए आउट हो गये। इसके बाद विकेट लगातार गिरते रहे और 4.4 ओवर में मात्र 17 रन पर आधी टीम पवैलियन लौट गयी। दिनेश वर्मा ने सबसे ज्यादा 19 रन बनाए।

उनके अलावा विमल पाण्डेय  (10) ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके।  इलेक्ट्रानिक मीडिया एकादश से फहीम ने तीन विकेट की सफलता हासिल की। गणेश कांडपाल व दीपक तनेजा को दो-दो विकेट की सफलता मिली।

जवाब में इलेक्ट्रानिक मीडिया एकादश ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 8.2 ओवर में 2 विकेट पर 77 रन बनाकर मैच जीत लिया। सलामी बल्लेबाज मयूर शुक्ला (8) के जल्द आउट होने के बद देवेश पाण्डेय और मार्तंड सिंह ने उम्दा पारी खेली।

देवेश पाण्डेय ने 15 गेंदों पर 5 चौके से नाबाद 29 रन और मार्तंड सिंह ने 20 रन बनाए। विशाल ने नाबाद 10 रन का योगदान किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार इलेक्ट्रानिक मीडिया के फहीम को मिला।

टूर्नामेंट के विशेष् पुरस्कारों में मैन ऑफ द सीरीज इलेक्ट्रानिक मीडिया एकादश के मयूर शुक्ला चुने गए। इलेक्ट्रानिक मीडिया के ही दीपक तनेजा को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और डीडी-एआईआर एकादश के सुधीर अवस्थी को सर्वश्रेष्ठ बैटर का पुरस्कार मिला।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...