back to top

ब्रिटेन में फंसे 329 भारतीय नागरिक स्वदेश लौटे

मुंबई। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए दुनियाभर में लगी यात्रा पाबंदियों के कारण ब्रिटेन में फंसे 329 भारतीय नागरिक एयर इंडिया के विमान से शनिवार देर रात यहां पहुंचे। एक सूत्र ने बताया कि एयर इंडिया का बोइंग 777 विमान शनिवार को लंदन से रवाना हुआ और 329 भारतीयों को लेकर देर रात करीब डेढ़ बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (सीएसएमआईए) पर उतरा।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि विमान में 329 यात्री सवार थे। यह उड़ान कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण विभिन्न देशों में फंसे भारतीय नागरिकों की वतन वापसी के लिए वंदे भारत मिशन के तौर पर एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा संचालित की जा रही 63 उड़ानों में से एक है।

प्रवक्ता ने बताया कि सिंगापुर और मनीला (फिलीपीन) से भी दो और विमानों के रविवार को मुंबई पहुंचने की संभावना है। उन्होंने बताया कि सिंगापुर से एआई 343 विमान में 243 जबकि मनीला से एआई 387 विमान से 241 भारतीय वापस लौटेंगे। लंदन से मुंबई आने वाले विमान में सवार एक यात्री ने ट्वीट किया, पहला विमान मुंबई उतरा और क्रू सदस्यों का यात्रियों के साथ बहुत कम संपर्क रहा। सीट पर पहले ही रखे नाश्ते और भोजन के साथ रक्षात्मक किट भी दी गई। अब पृथक-वास का वक्त है।

एक अन्य यात्री ने ट्वीट किया, ब्रिटेन से सुरक्षित मुंबई पहुंच गया। एयर इंडिया, लंदन में भारतीय उच्चायोग, नेशनल इंडियन स्टूडेंट्स एंड एलुमनी यूनियन ब्रिटेन और भारत के विदेश मंत्रालय का बहुत-बहुत शुक्रिया। हवाईअड्डे के अधिकारियों ने शनिवार को एक बयान में बताया कि यहां पहुंच रहे जिन यात्रियों में बीमारी के लक्षण होंगे, उन्हें पृथक केंद्र ले जाया जाएगा।

बयान में बताया गया है कि मुंबई में रहने वाले उन यात्रियों को होटलों जैसे पृथक केंद्रों में ले जाया जाएगा जिनमें बीमारी के लक्षण नहीं दिख रहे हैं, जबकि शहर के बाहर के लोगों को उनके जिला मुख्यालयों तक ले जाने की व्यवस्था की जाएगी।

RELATED ARTICLES

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

यह रणनीतिक बदलाव का दौर, समुद्री क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही: एडमिरल स्वामीनाथन

मुंबई। पश्चिम एशिया में संकट के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव का दौर है,...

सीएम योगी बोले- श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनसे भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म तथा...

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई...

सरकार ने 1.27 लाख करोड़ रुपये की सेमीकॉन 2.0 योजना अधिसूचित की

नयी दिल्ली। सरकार ने देश में चिप विनिर्माण के परिवेश को बढ़ावा देने के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय वाली सेमीकॉन 2.0...