back to top

दुनिया में कोरोना से 3.17 करोड़ लोग संक्रमित

वाशिंगटन। रूस कोरोना की दूसरी वैक्सीन 15 अक्टूबर तक तैयार कर सकता है। इस वैक्सीन को साइबेरिया के वेक्टर इंस्टीट्यूट ने तैयार किया है। बीते हफ्ते ही इसके ह्यूमन ट्रायल का शुरूआती चरण पूरा किया गया। रूस की न्यूज एजेंसी ने वहां की एक कंज्यूमर सेफ्टी वॉचडॉग के हवाले से यह जानकारी दी।

रूस में अब तक 11 लाख 15 हजार 810 संक्रमित मिले हैं, जबकि 19 हजार 649 मौतें हो चुकी हैं। बीते 10 दिनों से यहां हर दिन 5 हजार से ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं। हालांकि, सरकार ने दावा किया है कि साल के आखिर तक कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक-वी आम लोगों के लिए इस्तेमाल में लाई जा सकेगी।

इस वैक्सीन को रूस के गामेलया रिसर्च सेंटर में तैयार किया गया है। दुनिया के दूसरे देशों में करीब 40 हजार लोगों पर इसका ह्यूमन ट्रायल शुरू हो चुका है। दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 3.17 करोड़ से ज्यादा हो गया है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2 करोड़ 33 लाख 82 हजार 126 से ज्यादा हो चुकी है। अब तक 9 लाख 74 हजार 620 मौतें हो चुकी हैं।

वहीं, ब्रिटेन में संक्रमण की दूसरी लहर की पुष्टि खुद प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कर चुके हैं। अब खबर है कि ब्रिटेन में सरकार ने जो प्रतिबंध लगाए हैं वे 6 महीने तक भी जारी रह सकते हैं। हालांकि, लोग इसका विरोध कर रहे हैं। शादियों और खेल आयोजनों पर लगे प्रतिबंध भी जारी रह सकते हैं।

मंगलवार को एक प्रोग्राम के दौरान बोरिस ने कहा- फुटबॉल मैचों के बारे में फिर से विचार किया जाएगा। वहां बहुत ज्यादा लोग जुटते हैं। अंतिम संस्कार में 30 से ज्यादा लोग नहीं आ सकेंगे। वहीं, पेरू के हेल्थ मिनिस्टर ने देश में लगातार तीसरे दिन मामले बढ़ने के बाद माना है कि यह दूसरी लहर का संकेत है।

लुईस सुरेज ने कहा- जिस तरह के मामले बढ़ रहे हैं, उससे लगता है कि हम संक्रमण के दूसरे दौर में दाखिल हो चुके हैं। और यह अच्छे संकेत नहीं हैं। सरकार सख्त कदम उठा सकती है क्योंकि हमें लोगों को इस परेशानी से बचाना है। आप देख ही रहे होंगे कि स्पेन, बेल्जियम और इटली में भी मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। लैटिन अमेरिका में यह संकट काफी बड़ा हो चुका है।

RELATED ARTICLES

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...