back to top

शहर में 20 हजार ई-रिक्शा, लेसा ने नहीं बनाया चार्जिंग स्टेशन

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। शहर में ई-रिक्शा गली मुहल्लो से लेकर मुख्य सड़क पर भी धडल्ले से चल रहा है। ज्यादा संख्या में ई-रिक्शा के चलने से सड़क पर जाम लग जा रहा है। ई-रिक्शा जाम लगाने के साथ ही घरेलू बिजली कनेक्शन से ई-रिक्शा भी चार्ज कर रहे है। जिससे बिजली विभाग को माह में लाखो रुपये का नुकसान हो रहा है। लेसा ट्रांस गोमती के मुख्य अभियंता संजय जैन ने बताया कि घरेलू बिजली कनेक्शन से ई-रिक्शा चार्ज नही किया जा सकता है।

शहर में ई-रिक्शा हजारो की संख्या में चल रहे है। ई-रिक्शा चलाने वाले किसी भी वाहन मालिक ने कोई भी ई-चार्जिंग प्वाईट कनेक्शन नही लिया है। ऐसे में 20 हजार से अधिक ई-रिक्शा या तो घरेलू बिजली कनेक्शन से चल रहे है नही तो कटिया कनेक्शन से चल रहे है। ई-रिक्शा प्रति दिन लखनऊ में आरटीओं आकड़ो के मुताबिक 12 से अधिक रजिस्ट्रेशन हो रहे है। सबसे ज्यादा बीकेटी, चिनहट, गोमतीनगर, और सरोजनीनगर में ई-रिक्शा चार्ज हो रहे है।

जब इस बारे में बिजली विभाग के एक अधिकारी से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि रात 10 बजे के बाद ई-रिक्शा चार्ज होना शुरु होता है और सुबह 4 बजे हटा दिया जाता है इसलिए कोई भी बिजली अधिकारी इस खेल को पकड़ नही पता है। उन्होंने बताया कि ई-रिक्शा चार्ज करने के लिए लेसा को जगह-जगह चार्जिंग स्टेशन बनाना चाहिए। स्टेशन बनने से पता चल सकेगा कि कितने वाहन मालिक चार्जिंग स्टेशन पर ई-रिक्शा चार्ज कराने आते है। ई-रिक्शा घरेलू कनेक्शन से जार्च हो रहा है तो गलत है इसकी जांच कर वाहन मालिको के खिलाफ कार्रवाई किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश, दो पायलटों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

कानपुर। ग्वालटोली थाना क्षेत्र के नत्था पुरवा इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रेनिंग के दौरान चार सीटर विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त...

वाराणसी में जलभराव की समस्या के तत्काल समाधान के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई के निर्देश : मंत्री श्री एके शर्मा

लखनऊ । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा ने वाराणसी भ्रमण के दौरान नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर...

रक्षाबंधन: 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाओं और एक सहयात्री को नहीं देना होगा किराया

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उपहार, नगरीय बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा बहनों की सुविधा और सम्मान के लिए...

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर शामली एनकाउंटर में ढेर

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; दोनों पर था 50-50 हजार का इनामचंडीगढ़। हरियाणवी गायक और...

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...