back to top

पाकिस्तान में बम विस्फोट में 16 लोगों की मौत, 30 घायल

कराची। पाकिस्तान के अशांत क्वेटा शहर में शुक्रवार तड़के एक सब्जी बाजार में हुए बम विस्फोट में कम से कम 16 लोग मारे गए जबकि 30 अन्य घायल हो गए। मारे गए लोगों में से कई हजारा समुदाय के थे। पुलिस ने कहा कि सुबह करीब साढ़े सात बजे एक इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) धमाका हुआ।

सब्जियों के बीच छिपा कर रखा गया था

उसे बाजार में सब्जियों के बीच छिपा कर रखा गया था। जियो न्यूज ने बताया कि बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के हजारागंजी इलाके में हुए बम विस्फोट में मारे गए लोगों में से कम से कम आठ लोग हजारा समुदाय के थे। सुरक्षा बलों को आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। क्वेटा के डीआईजी अब्दुल रजाक चीमा ने मीडिया को बताया कि फ्रंटियर कॉर्प (एफसी) के एक अधिकारी समेत 16 लोगों की जान गई है।

हजारा समुदाय को निशाना बनाया गया

विस्फोट में हजारा समुदाय को निशाना बनाया गया था। अधिकारी ने बताया कि हमले में तीस अन्य लोग घायल हुए हैं। उनका इलाज किया जा रहा है। घायलों में चार एफसी कर्मी भी शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि विस्फोट में आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। सुरक्षा बलों ने विस्फोट स्थल की घेराबंदी कर दी है। किसी भी समूह ने अब तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने हजारागंजी में हुए विस्फोट की निंदा की और घटना पर रिपोर्ट मांगी।

RELATED ARTICLES

विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण में भारत ने चार स्वर्ण समेत कुल 15 पदक जीते

अहमदाबाद। मेजबान भारत ने विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण में चार स्वर्ण, तीन रजत और आठ कांस्य सहित कुल 15 पदक जीतकर...

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को मिला राज कपूर अवार्ड

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान और महाराष्ट्र से लंबे समय से जुड़े रहने के लिए प्रतिष्ठित राज...

‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। इस फिल्म में...

गणेश उत्सव : शहर में बन रहे भव्य पूजा पंडाल बने आकर्षण का केन्द्र

लखनऊ। राजधानी में जल्द ही गणेश चतुर्थी की धूम शुरू होने वाली है। जगह-जगह पर पंडाल बनाने की तैयारी जोरों पर है। इस बार...

श्री कृष्ण की छठी पर भंडारे का आयोजन

लखनऊ। शिव सरस्वती मंदिर सेवा समिति बुद्धेश्वर लखनऊ द्वारा आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपरांत प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर प्रांगण...

सर्वेश अस्थाना मुस्कान के पर्याय है : डॉ विद्याबिन्दु सिंह

लखनऊ। स्माइलमैन सर्वेश अस्थाना पर डॉ सुरभि द्वारा लिखी गयी पुस्तक 'शब्द सारथी:सर्वेश अस्थाना' का लोकार्पण उनके ही जन्मदिन पर हिंदी संस्थान में हुआ।...

पर्युषण पर्व संयम धर्म की साधना का पर्व, कल्पसूत्र का वाचन प्रारंभ

लखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्वेतांबर जैन दादाबाड़ी में चल रहे पर्युषण पर्व के तीसरे दिन सभी धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। नित्य प्रतिक्रमण एवं...

‘नीब करौरी बाबा’ का अनकहा पहलू दिखाती है फिल्म ‘हनुमान अंश’

लखनऊ। गत मई में प्रख्यात संत नीब करौरी बाबा पर फिल्म 'श्री बाबा नीब करौरी महाराज' आई थी। आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म...

विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण में भारत ने चार स्वर्ण समेत कुल 15 पदक जीते

अहमदाबाद। मेजबान भारत ने विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण में चार स्वर्ण, तीन रजत और आठ कांस्य सहित कुल 15 पदक जीतकर...