back to top

सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप का रंगारंग आगाज, भारतीय सांस्कृतिक अंदाज और आधुनिकता के संगम के साथ हुआ उद्घाटन

वरिष्ठ संवाददाता
लखनऊ। सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप एचएसबीसी वर्ल्ड टूअर सुपर 300 का उद्घाटन मंगलवार को भारतीय सांस्कृतिक अंदाज और आधुनिकता के संगम के साथ हुआ। उद्घाटन समारोह मुख्य अतिथि खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि हर व्यक्ति अपनी प्रतिभा, हुनर को आगे बढ़ाना चाहता है। जो भी खिलाड़ी इस चैंपियनशिप में आये हैं वो सभी विजय हासिल करना चाहेंगे। लेकिन जो विजयी होगा और जो रनर अप रहता वो दो गुनी उत्साह से फिर से मैदान में आते हैं। विजय मिलेगी, इसी उम्मीद के साथ फिर आगे बढ़ते हैं।
गोमती नगर स्थित बाबू बनारसी दास यूपी बैडमिंटन अकादमी में खेल मंत्री ने चैंपियनशिप का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा यूपी के लिए यह सौभाग्य की बात है कि 24 देशों के धुरंधर खिलाड़ी यहां आ रहे हैं। कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में दिन प्रतिदिन हिंदुस्तान का डंका पूरे देश में बज रहा है। तिवारी ने कहा पीएम ने योगा दिवस, खेलो इंडिया व फिट इंडिया के अभियान से सशक्त भारत की तरफ बढ़ाने का काम किया है। खेल मंत्री ने कहा बैंडमिंटन का नाम रोशन करने वाले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रहे सैयद मोदी गोरखपुर के निवासी थे। उनकी याद में इस तरह के आयोजन सराहनीय हैं। इस अवसर पर यूपी बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष नवनीत सहगल ने कहा कि खेल विभाग के सहयोग से हर वर्ष यह टूर्नामेंट होता है। उत्तर भारत में इतनी बड़ी चैंपियनशिप का टूर्नामेंट होता है।

यूपी बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन विराज सागर दास ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने व आयोजन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक दर्शकों को स्टेडियम में आने की अपील की। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बीबीडी ग्रुप की चेयरपर्सन अलका दास, उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव अरुण कक्कड़, आयोजन सचिव डॉ. सुधर्मा सिंह, भारतीय खेल प्राधिकरण लखनऊ की कार्यकारी निदेशक रचना गोविल, भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष आनन्देश्वर पाण्डेय, खेल निदेशक डा.आरपी सिंह तथा अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...