back to top

दिल्ली विधानसभा के 13 नव निर्वाचित विधायकों पर महिलाओं के खिलाफ हिंसा का आरोप

नई दिल्ली। दिल्ली के नव निर्वाचित 70 में से 13 विधायकों पर महिलाओं के खिलाफ हिंसा करने के आरोप हैं। इनमें से एक विधायक पर बलात्कार का भी आरोप है।

इसके अलावा एक विधायक पर हत्या के प्रयास और दो विधायकों पर धोखाधड़ी के आरोप हैं। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के नव निर्वाचित 70 में से 43 (61 फीसदी) विधायकों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले की जानकारी घोषणापत्र में दी है। इनमें से 37 विधायकों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली की पिछली विधानसभा में 70 में से 24 विधायकों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए थे।इसमें बताया गया है कि आप के 62 में से 33 विधायकों पर गंभीर आपराधिक मामले हैं। इसी तरह से भाजपा के आठ में से चार विधायकों पर संगीन धाराओं में मामले हैं।

आप के रिठाला से विधायक मोहिंदर गोयल ने चुनावी हलफनामें में अपने ऊपर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) का मामला दर्ज होने की जानकारी दी है। इसके अलावा, आप के अमानतुल्ला खान, दिनेश मोहिनिया, प्रकाश, जरनैल सिंह और सोमनाथ भारती पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला की शील भंग करने) का आरोप है।

भाजपा के अभय वर्मा और अनिल बाजपाई ने खुद पर 354 का मामला दर्ज होने की जानकारी दी है। एडीआर के अध्ययन के मुताबिक आप के 45 विधायक और भाजपा के सात विधायकों ने अपनी संपत्ति एक करोड़ रुपये से ज्यादा बताई है। दिल्ली की नई विधानसभा के विधायकों की औसत संपत्ति 14.29 करोड़ रुपये है, जो 11 फरवरी को भंग हुई पिछली विधानसभा की 6.29 करोड़ रुपये थी।

आप के 62 विधायकों की औसत संपत्ति 14.62 करोड़ रुपये है और भाजपा के आठ विधायकों की औसत संपत्ति 9.10 करोड़ रुपये है। मुंडका से आप के टिकट पर चुनाव जीते धर्मपाल लाकड़ा सबसे धनी विधायक हैं। उनके पास 292 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है, जबकि मंगोलपुर से आप की विधायक राखी बिड़लान के पास महज 76000 रुपये की संपत्ति है। धनी विधायकों में आर के पुरम से विधायक प्रमिला टोकस के पास 80 करोड़ रुपये से अधिक की जायदाद है। पटेल नगर से विधायक राजकुमार आनंद के पास 78 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

वहीं, आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के पास 3.44 करोड़ रुपये की संपत्ति है। मनीष सिसोदिया के पास 93.50 लाख रुपये की संपत्ति है। दिल्ली विधानसभा के लिए आठ फरवरी को चुनाव हुए थे और 11 फरवरी को परिणाम घोषित किए गये थे।

RELATED ARTICLES

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...