back to top

विशाखापत्तनम टेस्ट मैच, एल्गर और डिकाक के शतक से दक्षिण अफ्रीका की शानदार वापसी

विशाखापत्तनम, चार अक्टूबर (भाषा) डीन एल्गर और क्विंटन डिकाक ने भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना करके दक्षिण अफ्रीका को पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को यहां अच्छी वापसी दिलाई। एल्गर ने 160 रन की लाजवाब पारी खेली और वह 2010 के बाद भारतीय सरजमीं पर शतक जडऩे वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज बने, जबकि डिकाक (111) ने अपने सदाबहार अंदाज में बल्लेबाजी करके सैकड़ा जड़ा। इन दोनों की शतकीय पारियों से दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक आठ विकेट पर 385 रन बनाए हैं। दक्षिण अफ्रीका अभी भारत से 117 रन पीछे है जिसने अपनी पहली पारी सात विकेट पर 502 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी। भारतीय पारी का आकर्षण मयंक अग्रवाल (215) और रोहित शर्मा (176) की सलामी जोड़ी के बड़े शतक रहे। भारत को पहले दो सत्र में केवल दो सफलताएं मिली लेकिन तीसरे सत्र में वह एल्गर और डिकाक दोनों को आउट करने में सफल रहा। रविचंद्रन अश्विन भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने अब तक 128 रन देकर पांच विकेट लिए हैं। दक्षिण अफ्रीका ने दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 39 रन से की और तब मैच एकतरफा लग रहा था लेकिन इसके बाद एल्गर ने पारी को अच्छी तरह से संवारा और उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग मिला। एल्गर और कप्तान फाफ डुप्लेसिस (55) ने पांचवें विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी की। इसके बाद डिकाक ने बखूबी उनका साथ दिया। इन दोनों ने छठे विकेट के लिए अब तक 164 रन जोड़े। अश्विन ने दूसरे सत्र में डुप्लेसिस का विकेट लेने के बाद तेजी से टर्न लेती गेंद पर डिकाक को बोल्ड किया। इससे पहले रविंद्र जडेजा (116 रन देकर दो) ने एल्गर का विकेट लेकर टेस्ट मैचों में अपना 200वां विकेट लिया।  पिच बल्लेबाजी के अनुकूल थी लेकिन फिर दक्षिण अफ्रीका ने शानदार वापसी की, क्योंकि दूसरे दिन उसने अपने शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाज जल्दी गंवा दिए थे।

तीसरे दिन के पहले दोनों सत्र दक्षिण अफ्रीका के नाम रहे लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने तीसरे सत्र में अच्छी वापसी की। एल्गर तीसरे सत्र में आउट होने वाले पहले बल्लेबाज थे जिनका चेतेश्वर पुजारा स्क्वायर लेग पर खूबसूरत कैच लिया। डिकाक ने भी एल्गर की तरह अश्विन पर छक्का जड़कर अपना शतक पूरा किया लेकिन वह इसके बाद लंबी पारी नहीं खेल पाए। अश्विन ने वर्नाेन फिलैंडर को बोल्ड करके अपना पांचवां विकेट लिया। स्टंप उखडऩे के समय सेनुरन मुतुस्वामी 12 और केशव महाराज तीन रन पर खेल रहे थे। इससे पहले एल्गर ने उपमहाद्वीप की कड़ी परिस्थितियों में अपने कौशल का शानदार नजारा पेश किया और अपने टेस्ट करियर का 12वां शतक पूरा किया। हाशिम अमला के 2010 में शतक लगाने के बाद वह भारतीय धरती पर तिहरे अंक में पहुंचने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी हैं। भारतीय स्पिनरों को तीसरे दिन शुरू से ही सबसे बड़ा खतरा माना जा रहा था लेकिन एल्गर ने बड़ी कुशलता से उनका सामना किया। उन्होंने दबाव हटाने के लिए कुछ अवसरों पर हवा में भी शॉट खेले। उनके बल्ले से 18 चौकों के अलावा चार छक्के भी निकले। एल्गर ने अश्विन पर कॉउ कार्नर पर छक्का जड़कर लाजवाब अंदाज में अपना शतक पूरा किया। दूसरी तरफ डुप्लेसिस के 58वें ओवर में आउट होने के बाद डिकाक ने स्पिनरों को निशाने पर रखा। वह सीमित ओवरों की शैली में खेले और अपना पांचवां टेस्ट शतक लगाया। उन्होंने अपनी पारी में 16 चौके और दो छक्के लगाए। भारत ने बीच में हनुमा विहारी और रोहित शर्मा जैसे कामचलाऊ स्पिनर भी आजमाए। दक्षिण अफ्रीका ने सुबह तेम्बा बावुमा (18) का विकेट जल्दी गंवा दिया जिससे स्कोर चार विकेट पर 63 रन हो गया। बावुमा को इशांत शर्मा ने पगबाधा आउट किया। इसके बाद एल्गर ने डुप्लेसिस ने भारतीय आक्रमण का डटकर सामना किया तथा लंच तक स्कोर चार विकेट पर 153 रन पर पहुंचाया। इस बीच एल्गर जब 74 रन पर थे तब रविंद्र जडेजा की गेंद पर साहा उनका मुश्किल कैच नहीं ले पाए। दूसरी तरफ डुप्लेसिस सहज होकर खेल रहे थे उन्होंने अश्विन पर पारी का पहला छक्का लगाया। डुप्लेसिस की पारी में आठ चौके और एक छक्का शामिल है।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...