back to top

रिजर्व बैंक गवर्नर ने कहा कि इतिहास पढ़ा तो क्या हुआ, ज्यादा महत्वपूर्ण है अनुभव और जानकारी: शक्तिकांत दास

मुंबई, 22 सितंबर (भाषा) रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने उनके इतिहास का छात्र होने को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में रविवार को कहा कि नीतिनिर्माण में कई तरह की जटिलताएं सामने आतीं हैं जिनमें अकादमिक कम और अनुभव ज्यादा काम आता है। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास इतिहास के छात्र रहे हैं। इसलिए कई बार लोग रिजर्व बैंक गवर्नर के तौर पर उनकी क्षमता को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। दास ने ऐसे ही एक सवाल का जवाब देते हुए रविवार को कहा कि अध्ययन की पृष्ठभूमि से महत्वपूर्ण व्यक्ति का अनुभव होता है। दास ने यहां एक समाचार चैनल के कार्यक्रम में एक दर्शक द्वारा पूछे गए सवाल पर यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि नीति निर्माण की प्रक्रिया में कई जटिल वास्तविकताएं शामिल हैं। ए वास्तविकताएं अकादमिक करियर से अधिक अनुभव से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने कहा, जब नीति निर्माण की बात आती है तब यह उतना प्रासंगिक नहीं रह जाता कि आपने 35-40 साल पहले किस विषय विशेष की पढ़ाई की। दास ने कहा, मेरे हिसाब से जो चीज अधिक मायने रखती है, वह है आपकी सजगता, अर्थव्यवस्था में जो कुछ चल रहा है उस पर आपकी पकड़ और जानकारी तथा पूरे पेशेवर करियर में आपका अनुभव कितना रहा है। सरकार के साथ मतभेद के बाद ऊर्जित पटेल ने पिछले साल दिसंबर में अचानक रिजर्व बैंक के गवर्नर पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद दास को गवर्नर बनाया गया। उर्जित पटेल से पहले प्रख्यात अर्थशास्त्री रघुराम राजन रिजर्व बैंक के गवर्नर थे। पटेल और राजन दोनों का अर्थशास्त्र में पढ़ाई का उत्कृष्ट रिकार्ड रहा है। मौद्रिक अर्थशास्त्र को लेकर पटेल के कई शोधपत्र दुनिया भर के विश्वविद्यालयों से प्रकाशित हो चुके हैं। राजन 2008 के आर्थिक संकट का पूर्वानुमान लगाने को लेकर प्रसिद्घ हैं। इसके उलट दास ने सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास की पढ़ाई की है। इसके बाद वह सिविल सेवा में चले गए। मई 2017 में वह आर्थिक मामलों के सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए। गवर्नर बनाए जाते समय वह 15वें वित्त आयोग के सदस्य थे। दास ने कार्यक्रम में कहा, अमेरिका के फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पोवेल राजनीति शास्त्र से पढ़े हैं, यूरोपीय केंद्रीय बैंक की भावी प्रमुख एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की अध्यक्ष क्रिस्टीन लगार्ड ने कानून की पढ़ाई की है और बैंक ऑफ जापान के प्रमुख हारुहीको कुरोदा सिविल सेवा पृष्ठभूमि से हैं। दास ने अपने दो पूर्ववर्तियों पटेल और राजन की भी सराहना की। उन्होंने कहा, मुझसे ठीक पहले के दो गवर्नर और उनसे पहले के गवर्नर ने रिजर्व बैंक में अपना योगदान दिया है। रिजर्व बैंक और देश इतने सालों में कई शानदार गवर्नर पाकर भाग्यशाली रहा है।

RELATED ARTICLES

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...