back to top

भाजपा ने राज्यसभा उपचुनाव में सुधांशु त्रिवेदी, सतीश दुबे को उम्मीदवार बनाया

नई दिल्ली, तीन अक्टूबर(भाषा) भारतीय जनता पार्टी ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए सुधांशु त्रिवेदी तथा बिहार से सतीश दुबे को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की । भाजपा कार्यालय के बयान के अनुसार, पार्टी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी को उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया है । यह सीट अरुण जेटली के निधन के कारण खाली हुई थी । पार्टी ने बिहार से सतीश दुबे को उम्मीदवार बनाया है । बिहार की यह सीट वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठमलानी की मृत्यु के बाद खाली हुई है । जेटली और जेठमलानी का निर्वाचन 2018 को हुआ था और कार्यकाल 2024 तक था । त्रिवेदी को भाजपा का प्रखर वक्ता माना जाता है और वे हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों में अच्छे तरीके से संवाद करते रहे हैं । दूबे ने 2014 में बाल्मिकीनगर सीट से भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी । 2019 के चुनाव में यह सीट जदयू के खाते में जाने के कारण उन्होंने बागी तेवर अपनाया था हालांकि पार्टी उन्हें मनाने में सफल रही थी । भाजपा को इन सीटों पर जीत का भरोसा है । उत्तर प्रदेश में भाजपा के पास बहुमत है जबकि बिहार में पार्टी को जदयू और लोजपा का समर्थन है ।

RELATED ARTICLES

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...