back to top

नौ अगस्त को समाजवादी पार्टी करेगी प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) राज्य की कानून-व्यवस्था और अन्य मुद्दों को लेकर आगामी नौ अगस्त को राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन करेगी। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने रविवार को बताया कि पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आगामी नौ अगस्त को क्रांति दिवस पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में 25 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। चौधरी ने बताया कि धरना कार्यक्रम में पार्टी के सांसदों, विधायकों और कार्यकर्ताओं सहित समाजवादी पार्टी के सभी युवा संगठन, महिला सभा तथा अन्य प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी हिस्सा लेंगे और राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपेंगे।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के राज में प्रदेश पूरी तरह जंगलराज में तब्दील हो चुका है। ऐसा कोई जिला नहीं बचा है जहां अपराध का ग्राफ न चढ़ा हो। ऐसा कोई जिला नहीं है, जहां सपा कार्यकर्ताओं को चुन-चुन कर निशाना न बनाया गया हो। अपराधी स्वच्छंद हैं और भाजपा नेताओं के संरक्षण में पनाह पा रहे हैं। चौधरी ने बताया कि जिन 25 मांगों को लेकर यह प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया जाएगा, उनमें उन्नाव बलात्कार पीड़िता के साथ न्याय और इस प्रकरण में आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को उत्तर प्रदेश के बाहर किसी जेल में स्थानान्तरित करने, सोनभद्र जिले के उम्भा गांव में पिछले महीने सामूहिक कत्लेआम का कारण बनी जमीन को आदिवासियों को आवंटित कर राजस्व अभिलेख में उनका नाम स्थाई रूप से दर्ज करने और सोनभद्र के उम्भा गांव के नरसंहार की घटना की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषी व्यक्तियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने, अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार कर फास्ट ट्रेक अदालत के जरिए अविलम्ब सजा दिलाने की मांगें प्रमुख हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा रामपुर के जौहर विश्वविद्यालय में राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा अत्याचार तत्काल बन्द करने, सांसद आजम खां के खिलाफ दर्ज फर्जी मुकदमे समाप्त करने, विधायक अब्दुल्ला आजम खां का उत्पीडऩ एवं अवैध कार्वाई पर रोक लगाने, इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों के बजाय मतपत्रों से चुनाव की व्यवस्था कराने की मांगें भी शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...