back to top

महाराष्ट्र में उद्घव ने मुख्यमंत्री और छह नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

मुंबई, 28 नवंबर (भाषा) शिवसेना प्रमुख उद्घव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दो-दो नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली।

मुंबई के शिवाजी पार्क में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर तीनों दलों के वरिष्ठ नेता और हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे। पहली बार ठाकरे परिवार का कोई सदस्य महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बना है। उद्घव राज्य में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन महाराष्ट्र विकास अघाड़ी की सरकार का नेतृत्व करने जा रहे हैं।

शिवसेना से एकनाथ शिंदे और सुभाष देसाई ने भी शपथ ली। शिंदे और देसाई दोनों शिवसेना के वरिष्ठ नेता हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कोटे से पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं जयंत पाटिल और छगन भुजबल ने भी शपथ ग्रहण किया। पाटिल मराठा समुदाय तो भुजबल ओबीसी वर्ग से आते हैं। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बालासाहेब थोराट और कार्यकारी अध्यक्ष नितिन राउत को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। महाराष्ट्र कांग्रेस कोटे से शपथ लेने वाले थोराट मराठा समुदाय और तो राउत दलित समुदाय के चेहरा हैं। माना जा रहा है कि अब बहुमत साबित करने के बाद उद्घव ठाकरे के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। उद्घव ठाकरे महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री बने और शिवसेना से मुख्यमंत्री बनने वाले वह तीसरे व्यक्ति हैं। शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन सरकार का गठन विधानसभा चुनाव के परिणामों की घोषणा के 36 दिन बाद हुआ है।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...