back to top

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के आंतरिक हिस्सों में हमले करने के लिए प्रौद्योगिकी उद्यमी एलन मस्क की उपग्रह संचार प्रणाली ‘स्टारलिंक’ के उपयोग की अनुमति दिलाने में मदद करें।‘स्टारलिंक’ के व्यापक उपयोग की यह मांग ऐसे समय में सामने आई है, जब जेलेंस्की यूक्रेन पर रूस के लगातार हो रहे मिसाइल और ड्रोन हमलों का मुकाबला करने के लिए अमेरिकी ‘पैट्रियट’ वायु रक्षा प्रणालियों की कमी की भरपाई के वैकल्पिक उपाय तलाश रहे हैं।

अमेरिका और इजराइल के ईरान के साथ जारी संघर्ष के कारण इन ‘इंटरसेप्टर’ मिसाइलों की आपूर्ति प्रभावित हुई है। इस बीच, राष्ट्रपति ट्रंप ने शुक्रवार को यूक्रेन को इन प्रणालियों के निर्माण का लाइसेंस देने संबंधी अपनी हालिया प्रतिबद्धता से पीछे हटने के संकेत भी दिए हैं।मामले से परिचित एक सूत्र के अनुसार, अमेरिका की संक्षिप्त यात्रा के दौरान इस सप्ताह राष्ट्रपति के आधिकारिक कार्यालय ‘ओवल ऑफिस’ में हुई बैठक में जेलेंस्की ने यह मांग सीधे ट्रंप के समक्ष रखी।

बैठक में मौजूद एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इसके बाद जेलेंस्की ने अमेरिकी संसद परिसर ‘कैपिटल हिल’ में सांसदों से भी आग्रह किया कि रूस के आंतरिक क्षेत्रों में सटीक निशाना साधने के लिए ‘स्टारलिंक’ के उपयोग की अनुमति दिलाई जाए।दोनों अधिकारियों ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर यह जानकारी दी। हालांकि, ट्रंप ने जेलेंस्की की इस मांग पर फिलहाल कोई स्पष्ट आश्वासन नहीं दिया है।

एलन मस्क ने यूक्रेन को उसकी सीमाओं के भीतर ‘स्टारलिंक’ के उपयोग की अनुमति दी हुई है, लेकिन रूस की सीमा के अंदर इस उपग्रह संचार प्रणाली के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। जेलेंस्की पिछले कई सप्ताह से अमेरिकी अधिकारियों के समक्ष ‘स्टारलिंक’ के व्यापक उपयोग की वकालत कर रहे हैं।इस संबंध में अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’, वाशिंगटन स्थित यूक्रेनी दूतावास तथा ‘स्पेसएक्स’ (स्टारलिंक की स्वामित्व वाली कंपनी है) के अधिकारियों ने प्रतिक्रिया के अनुरोध पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...