back to top

लोभ और भय से जब तक मुक्ति नहीं, तब तक भगवान से प्रेम नहीं कर पाएंगे

राजाजीपुरम में चल रही सात दिवसीय श्री रामकथा
लखनऊ। राजाजीपुरम में चल रही सात दिवसीय श्री रामकथा के षष्ठम दिवस राघवचरणानुरागी श्री हरिओम तिवारी जी ने आज कथा में भरत भैया के चरित्र का बहुत ही मार्मिक वर्णन किया और आगे कहा कि धार्मिकता के साथ प्रेम के अद्भुत समन्वय का नाम है भरत।भरत जी के अंदर अयोध्या की संपत्ति का न राग है और ना ही त्याग का अभिमान है क्योंकि अयोध्या की संपत्ति को भरत जी अपनी नहीं बल्कि प्रभु श्री राम जी की संपत्ति मानते हैं और राम जी की संपत्ति का वह संरक्षण करते हैं। संरक्षण करने वाला कभी भी त्यागी नहीं हो सकता है ।संरक्षण का अभिप्राय होता है कि दूसरे की संपत्ति का रख-रखाव करना और रख-रखाव करने वाले को यह अधिकार नहीं है कि वह जिस संपत्ति का रख-रखाव कर रहा है उस संपत्ति को अधिकार की दृष्टि से देखे। उसे संपत्ति को दान करने का भी अधिकार नहीं है। लोभ और भय से जब तक मुक्ति नहीं पाएंगे तब तक भगवान से प्रेम नहीं कर पाएंगे। केवट भैया के अंदर ना लोभ था और न ही भय था ।केवट जी ने कहा लक्ष्मण जी मुझे भले ही तीर मार दें परंतु जब तक मैं पर नहीं धो लूंगा तब तक नाव पर नहीं बैठाऊंगा ।और अंत में केवट जी ने कहा हे प्रभु मुझे कुछ नहीं चाहिए क्योंकि आपके दर्शन मात्र से ही मेरे सारे दुख और दारिद्रय दूर हो गए हैं ।भारत जी के प्रेम में प्रभु इतना विह्वल हो गए कि जिन प्रभु की आंखों से कभी आंसू नहीं निकलते उनके भी आंखों से प्रेम के अश्रु निकल पड़े ।क्योंकि प्रभु भक्त के भाव पर ही रीझ जाते हैं।

RELATED ARTICLES

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...