कैफी आजमी में गुरु स्मृति कार्यक्रम आयोजित
लखनऊ। विगत वर्ष की भांति दिनांक 20 सितंबर को गुरु स्मृति फाउंडेशन द्वारा आयोजित गुरु स्मृति कार्यक्रम के अंतर्गत पेपर मिल कॉलोनी में स्थित कैफी आजमी अकादमी आॅडिटोरियम में एक शास्त्रीय संगीत का अनुष्ठान आयोजित किया गया। जिसमें पंडित अभिजीत राय चौधरी का सरोद वादन रहा। उन्होंने राग श्री का अवतारणा किया जिसमें झपताल में एक रचना एवं तीनताल में एक रचना और झाला प्रस्तुत की । उन्होंने राग गौरी मंजरी के साथ का कार्यक्रम समाप्त किया। तबला में संगत बाल कलाकार श्री सोहम मिश्र ने की । सांगीतिक संध्या द्वितीय का पुष्प श्री प्रवीण कश्यप का गायन रहा ।जिसमें उन्होंने राग जोगकौंस में विलंबित एक ताल जिसके बोल थे काहे गुमान करे तू बाबरे… फिर मध्यलय एक ताल में बंदिश जगत है समझ सपना को हूं नहीं… तथा द्रुत तीन ताल में सब घर आए प्रस्तुत की। अंत में राग अड़ाना में द्रुत तीन ताल से उन्होंने अपना गायन समाप्त किया। तबला पर संगत उनके के बेटे श्री आराध्या प्रवीण ने किया गया। कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति कन्नौज से आए पंडित कृष्ण चंद्र गुप्ता जी का विचित्र वीणा वादन से हुआ ।उन्होंने राग गवती आलाप जोड़ तथा झाला एवं तीन ताल में दो रचनाएं प्रस्तुत की । तबले पर संगत शहर के जाने-माने प्रख्यात तबला वादक पंडित रविनाथ मिश्रा ने किया। सांगीतिक संध्या में लखनऊ में जानेमाने कलाकार उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्घोषणा राजेन्द्र विश्वकर्मा द्वारा किया गया।





