back to top

अब आसान किस्तों में चुका सकते हैं ट्यूबवेल का बकाया बिल : श्रीकांत शर्मा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए टयूबवेल के बकाया बिलों का भुगतान ब्याज माफी के साथ आसान किस्तों में करने की योजना शुरू की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ऊर्जा विभाग ने किसानों के हित में उक्त योजना की शुरुआत की है।

प्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री श्रीकांत शर्मा ने किसान आसान किस्त योजना के बारे में बताया कि योजना का लाभ लेने वाले किसानों का 31 जनवरी 2020 तक का ब्याज माफ रहेगा। उन्हें छह आसान किस्तों में बिल का भुगतान करना होगा। उन्होंने बताया कि योजना के तहत एक फरवरी से 29 फरवरी के बीच ट्यूबवेल उपभोक्ताओं को नजदीकी सीएससी, उपखंड अधिकारी या अधिशासी अभियंता कार्यालय में बकाए का पांच फीसदी या न्यूनतम 1500 रुपए के साथ वर्तमान बिल भी जमा करना होगा।

इसके बाद उन्हें छह किस्त में बकाए के भुगतान का विकल्प मिल जाएगा। उन्हें हर माह किस्त के साथ उस महीने का बिल भी जमा करना होगा। बकाया राशि का भुगतान समय पर करने के बाद किसान का ब्याज माफ कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं को वसूली हेतु धारापांच के तहत नोटिस गई है, वे भी योजना का लाभ ले सकते हैं। वहीं न्यायालयों में विचाराधीन प्रकरणों वाले वादी भी योजना के तहत लाभ उठा सकेंगे।

उन्हें इसके लिए शपथपत्र जमा करना होगा कि अंतिम निर्धारण के बाद वह समस्त बिलों का भुगतान करेंगे। योजना के तहत बिल संशोधन की भी सुविधा दी जाएगी। मंत्री ने बताया कि इस योजना का लाभ उन्हीं उपभोक्ताओं को मिलेगा, जो नियमित तौर पर समय पर अपने बिजली बिल का भुगतान करेंगे।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...