back to top

उत्तराखंड से समन्वय के लिए योगी ने राणा के नेतृत्व में भेजा मंत्रियों का दल

लखनऊ। उत्तराखंड के चमोली जिले में रविवार को ग्लेशियर टूटने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने राहत कार्य के लिए सक्रियता बढ़ा दी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को उत्तराखंड से समन्वय के लिए गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा के नेतृत्व में मंत्रियों का एक दल भेजा है।

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड सरकार से समन्वय बनाने के लिए गन्ना विकास व चीनी उद्योग मंत्री सुरेश राणा के नेतृत्व में तीन सदस्ईय मंत्रियों की एक समिति बनाई है जिसमें मंत्री धर्म सिंह सैनी और विजय कश्यप भी शामिल हैं। मंगलवार को मंत्रियों का यह दल उत्तराखंड के लिए रवाना हो गया। इसके अलावा उत्तराखंड शासन और प्रशासन से समन्वय के लिए अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी के नेतृत्व में अधिकारियों का एक दल भी बनाया गया है।

प्रवक्ता के अनुसार सहायता के लिए लखनऊ में राहत आयुक्त कार्यालय में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, जिसका नंबर 1070 है। आपदा प्रभावित उत्तर प्रदेश के जिलों में भी कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं, जहां प्रशासन, पुलिस और सिंचाई विभाग के कर्मचारी 24 घंटे अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मंगलवार को उत्तराखंड रवाना होने से पहले दूरभाष पर पीटीआई-भाषा से बातचीत में सुरेश राणा ने कहा , मैं अपने दोनों सहयोगी मंत्रियों के साथ वहां पहुँचकर सबसे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत से मुलाकात करूंगा।

राणा ने कहा, इस त्रासदी में जो लोग लापता हो गए हैं उनकी तलाश और जो काल-कवलित हुए हैं उनकी अंत्एष्टि के लिए उचित समन्वय बनाकर कार्य किया जाएगाा। गन्ना मंत्री ने बताया कि हरिद्वार में सहायता केंद्र और नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार उत्तराखंड को हर संभव सहयोग करेगी और उत्तर प्रदेश के जिन लोगों की इस त्रासदी में मौत हुई है, उनके परिजनों को अलग से दो-दो लाख रुपए देगी। इसके अलावा घायलों के बेहतर उपचार के लिए भी समन्वय बनाकर यथा संभव सहयोग किया जाएगा।

राणा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में गंगा और उसकी सहयोगी अलकनंदा नदी के प्रभाव वाले इलाकों में सरकार ने अधिकारियों को मुस्तैद कर दिया है और जल शक्ति, बाढ़ नियंत्रण तथा गृह विभाग के अधिकारी समन्वय स्थापित कर किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार हैं।

इसके पहले सोमवार को जारी बयान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार उत्तराखण्ड सरकार को हर संभव मदद प्रदान करेगी। इसके मद्देनजर उन्होंने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से फोन पर बातचीत कर संकट की इस घड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है।

RELATED ARTICLES

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

यह रणनीतिक बदलाव का दौर, समुद्री क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही: एडमिरल स्वामीनाथन

मुंबई। पश्चिम एशिया में संकट के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव का दौर है,...

सीएम योगी बोले- श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनसे भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म तथा...

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई...