संस्कृति उत्सव की रूपरेखा तैयार, 25 व 26 जनवरी को होगा आयोजन
लखनऊ। यूपी की योगी सरकार प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध बनाने और लोककला को देश समेत दुनिया भर में प्रसिद्धि दिलाने की दिशा में संस्कृति उत्सव 2023 के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार कर ली है। उत्तर प्रदेश पर्व: हमारी संस्कृति.हमारी पहचान थीमलाइन से आयोजित किए जा रहे इस उत्सव से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन 25 दिसंबर से 26 जनवरी तक होगा। इस दौरान, गांव, ब्लॉक, तहसील, जिला, मंडल समेत राज्य स्तर पर लोक कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का उचित मंच मिलेगा। इस उत्सव का आयोजन प्रदेश भर में कराया जाएगा जिसमें कई प्रतियोगिताएं शामिल होंगी। मुख्य रूप से शास्त्रीय, उप शास्त्रीय, लोक नाट्य व लोक संगीत जैसी सांस्कृतिक विधाओं को प्रश्रय प्रदान करने की भावना से इन कार्यक्रमों का आयोजन प्रदेश भर में किया जाएगा। इस आयोजन में ग्रामीण अंचलों में प्रचलित लोक संगीत को भी काफी प्रमुखता दी जाएगी तथा सभी स्तरों पर होने वाली प्रतियोगिताओं में विजेता कलाकारों को सम्मानित व पुरस्कृत किया जाएगा।
इस कड़ी में 25 से 30 दिसंबर के बीच तहसील मुख्यालय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें गांवों, पंचायत, ब्लॉक व तहसील स्तर के कलाकार भाग लेंगे। इसके बाद, एक से पांच जनवरी के बीच जिला मुख्यालयों पर होने वाली प्रतियोगिता में तहसील स्तर के चयनित कलाकार भाग लेंगे। मंडलीय मुख्यालय स्तर पर 10 से 15 जनवरी के बीच प्रतियोगिता का आयोजन होगा जिसमें जिला स्तर पर चयनित कलाकार प्रतिभाग करेंगे। इसके आगे तीन अन्य चरणों से गुजर कर प्रतियोगिता नर्णिायक स्थिति में पहुंचेगी और इन तीनों ही चरण की प्रतियोगिताओं का आयोजन लखनऊ में होगा। मंडल स्तर के चयनित कलाकारों को अभ्यास व मुख्य आयोजन में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा और सम्मानित भी किया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सार्वभौमिक सहभागिता सुनश्चिति की जाएगी जिसके लिए विभन्नि स्तर पर शासकीय.अर्ध शासकीय विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, स्वैच्छिक संस्थाओं, नेहरू युवा केंद्र तथा नेशनल कैडेट कोर समेत सामाजिक कार्यकतार्ओं का सहयोग लिया जाएगा।





