चलचित्र की पटकथा एवं वी-लॉग का आलेख का आयोजन
लखनऊ। केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, लखनऊ परिसर, गोमती नगर द्वारा संचालित पंचदिवसीय वी-लॉग कार्यशाला का द्वितीय दिवस सम्पन्न हुआ। दूसरे दिन कार्यशाला के प्रशिक्षक प्रसिद्ध पटकथा लेखक एवं केरला मूवी के राइटर सूर्यपाल सिंह (मुम्बई) ने पटकथा लेखन का जो मूल स्वरूप है उसका परिचय देते हुए प्रतिभागियों को वी लाग की लेखन शैली पर भी प्रकाश डाला, उन्होंने बताया कि चलचित्र की पटकथा वी-लॉग में आलेख के माध्यम से ही समझा जा सकता है, तथा उन्होंने प्रतिभागियों का विशेष ध्यान आकर्षित करते हुये बताया कि सभी चलचित्रों (मूवी) में आचार्य भरतमुनि के नाट्यशास्त्र में वर्णित नवरसों का ही समावेश होता है तथा इसी को आधार मानकर चलचित्रों में पात्रों की भावनाओं को प्रदर्शित किया जाता है। प्रशिक्षुक छात्र-छात्राओं ने ध्यानपूर्वक प्रशिक्षक (वक्ता) के व्याख्यान को सुना। तदनुरूप सभी क्रियाशील हो रहे हैं।





