back to top

विश्व चैंपियन गीतिका की युवा राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में जीत से शुरुआत

सोनीपत। गत विश्व चैंपियन गीतिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को यहां युवा राष्ट्रीय मुक्केबाज चैंपियनशिप के महिला 48 किग्रा वर्ग के पहले दौर में पायल जाला को हराकर विजयी शुरुआत की। दिल्ली पब्लिक स्कूल में हो रहे इस टूर्नामेंट के साथ कोविड-19 महामारी के कारण एक साल से अधिक समय के अंतराल के बाद देश में घरेलू मुक्केबाजी की वापसी हो रही है। हरियाणा की गीतिका ने गुजरात की जाला को कोई मौका नहीं दिया और शुरुआत से ही दबदबा बनाया जिसके कारण रैफरी ने पहले दौर में ही मुकाबला रोककर उन्हें विजेता घोषित किया। गीतिका उन सात भारतीय महिला मुक्केबाजों में शामिल थीं जिन्होंने इस साल पोलैंड में युवा विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था।

 

मौजूदा चैंपियनशिप वैश्विक महासंघए एआईबीए के नए वजन वर्गों के अनुसार हो रही है जिसमें पुरुष वर्ग में 13 जबकि महिला वर्ग में 12 वजन वर्ग की स्पर्धाएं शामिल हैं।पहले दिन महिला वर्ग में 32 मुकाबले हुए। महाराष्ट्र की मृणाल जाधव ने महिला 57 किग्रा वर्ग में राजस्थान की अंजू को 5-0 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई जबकि मणिपुर की तिंगमिला ने भी महिला 48 किग्रा वर्ग में कर्णाटक की लाचेनबी थोंगराम को 3-2 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। पुरुष वर्ग में पहले दिन 60 मुकाबले हुए। युवा पुरुष और महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप का चौथा टूर्नामेंट 23 जुलाई तक चलेगा जबकि जूनियर लड़कों की तीसरी राष्ट्रीय चैंपियनशिप और जूनियर लड़कियों की चौथी राष्ट्रीय चैंपियन 26 से 31 जुलाई तक होगी। यह टूर्नामेंट 17 से 31 अगस्त तक दुबई में होने वाली 2021 एएसबीसी युवा एवं जूनियर मुक्केबाजी चैंपियनशिप का चयन टूर्नामेंट होगा।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...