back to top

मॉडर्ना के साथ मिलकर पता लगा रहे हैं कि उसके टीकों को भारत में कैसे उपलब्ध कराया जा सकता है: सरकार

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को कहा कि वह कोविड-19 टीका निर्माता मॉडर्ना के साथ इस बारे में सक्रियता से काम कर रही है कि उसके टीकों का कैसे आयात किया जा सकता है और देश में उन्हें कैसे उपलब्ध कराया जा सकता है। मॉडर्ना के कोविड-19 टीके को पिछले महीने आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी गयी थी।

 

 

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वी के पॉल ने एक सवाल के जवाब में कहा, मॉडर्ना के टीके को आपात उपयोग की मंजूरी मिली है। सरकार टीका निर्माता के साथ यह देखने के लिए सक्रियता से काम कर रही है कि टीके को भारत में कैसे उपलब्ध कराया जाए, देश में इसका कैसे आयात किया जाए। दवा निर्माता जाइडस कैडिला के टीके के बारे में पूछे गये एक अन्य प्रश्न के उत्तर में पॉल ने कहा कि कंपनी ने तीसरे चरण के परीक्षण के परिणाम पिछले सप्ताह भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) को जमा किये हैं और वैज्ञानिक साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है।

 

पॉल ने बताया कि इस परीक्षण में बच्चों को भी शामिल किया गया और उम्मीद है कि वैज्ञानिक प्रक्रिया से इन सभी आंकड़ों का मूल्यांकन होने के बाद सिफारिशों का पालन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...