back to top

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास पाक की गोलाबारी में महिला की मौत

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम इलाकों में पाकिस्तानी सेना की ओर से मंगलवार देर रात को की गई गोलीबारी में 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बालाकोट और मेंढर सेक्टर में सीमा पार से गोलाबारी देर रात करीब दो बजे शुरू हुई जिसके जवाब में भारतीय सेना ने भी कार्वाई की। उन्होंने बताया कि इसमें दो महिलाएं – रेशम बी और हकम बी – लानजोते गांव में पाकिस्तानी गोलाबारी में गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हालांकि, उन्होंने बताया कि रेशम बी की बाद में मौत हो गई जबकि हकम बी को विशेष उपचार के लिए जम्मू अस्पताल रेफर कर दिया गया। रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान ने देर रात दो बजे मोर्टार से भारी गोलाबारी और छोटे हथियारों से गोलीबारी कर बिना उकसावे के संघर्षविराम उल्लंघन किया।

प्रवक्ता ने बताया कि दोनों तरफ से गोलाबारी 45 मिनट तक जारी रही। उन्होंने कहा कि जवाबी कार्वाई में पाकिस्तान में कितने लोग हताहत हुए, इसकी तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी है।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...