back to top

वीकेंड लाकडाउन में खुला रहेगा लखनऊ चिड़ियाघर

सोमवार को रहेगी साप्ताहिक बंदी

लखनऊ। शनिवार व रविवार को वीकेंड लाकडाउन के बावजूद नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान दर्शकों के लिए खुला रहेगा। प्राणि उद्यान निदेशक आरके सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से पार्क खोलने के निर्देश के बाद चिड़ियाघर भी शनिवार व रविवार को खोलने का निर्णय लिया गया है। कोरोना संक्रमण के चलते प्राणि उद्यान प्रशासन ने साप्ताहिक बंदी सोमवार को चिड़ियाघर खोलने और वीकेंड लाकडाउन के चलते शनिवार और रविवार को बंद करने का निर्णय लिया था। शुक्रवार को जारी आदेश में अब सोमवार को साप्ताहिक बंदी होगी और मंगलवार से रविवार को चिड़ियाघर खुला रहेगा। वहीं चिड़ियाघर में दर्शक परिवार के साथ बिना मास्क के घूमते नजर आते हैं। शुक्रवार को डीजीपी गेट की ओर से मास्क की जांच भी नहीं की जा रही थी।

दर्शकों को भाई टाइगर के शावकों की धमाचौकड़ी

पीलीभीत के जंगल में मृत बाघिन के चार शावक अब नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। बब्बर शेर के बाड़े के पास लायन पृथ्वी के बाड़े में रखे गए इन शावकों की धमाचौकड़ी देखने के लिए दर्शक घंटों इंतजार करते हैं।

मार्च में लाए गए थे शावक

पीलीभीत के टाइगर रिजर्व के माला रेंज में बाघिन का शव मिलने के बाद उसके शावकों को ढूंढने के लिए वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया था। टीम में लखनऊ चिड़ियाघर के विशेष शामिल थे। ग्रामीणों की मदद से 12 दिन बाद चारों शावकों को खोज निकाला गया और उन्हेंं मार्च में नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में लाया गया। शावकों की हालत बेहद खराब थी, इसलिए इन्हेंं अस्पताल में डा. उत्कर्ष शुक्ला व डा. अशोक कश्यप की देखरेख में रखा गया। इनके भोजन से लेकर इनकी गतिविधियों की क्जोज सर्किट कैमरे से निगरानी होती रही। इससे धीरे-धीरे शावकों की हालत सुधरने लगी। करीब तीन महीने बाद अब इनकी हालत बेहतर है। इसलिए अब चिड़ियाघर प्रशासन ने इन्हेंं दर्शकों के लिए बाड़े शिफ्ट कर दिया।

 

दो नर और दो मादा

शावकों में दो नर और दो मादा हैं। शावकों के नामकरण के लिए चिड़ियाघर प्रशासन ने दर्शकों से आवेदन मांगे थे। इसके बाद कोरोना की दूसरी लहर आने से जू बंद कर दिया गया। हालांकि, दर्शकों ने अच्छी खासी संख्या में आवेदन भेजे हैं। शावकों को बाड़े में शिफ्ट करने के बाद इनके नामकरण की तैयारी शुरू हो रही है। चारों शावकों की स्थिति बेहतर है। चिकित्सकों की मेहनत से हम इन्हें स्वस्थ कर सके हैं। अब उन्हें प्राकृतिक माहौल देने के लिए बब्बर शेर के पास पहले रह रहे लायन पृथ्वी के बाड़े में रखा गया है। चिड़ियाघर में 10 बाघ पहले से हैं। इन शावकों को मिलाकर अब 14 बाघ चिड़ियाघर में हो गए हैं।

आरके सिंह, निदेशक नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...