हस्तशिल्प महोत्सव में गीतों ने श्रोताओं का मोहा मन
लखनऊ। स्मृति उपवन आशियाना में आयोजित माँ गायत्री जन सेवा संस्थान एवं नीशू वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव की आठवीं सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश सदस्य प्रदेश कार्यसमिति भाजपा अमरेंद्र सिंह पंवार, विशिष्ट अतिथि व्यापारी नेता,समाजसेवी (सुपुत्र पूर्व सांसद बनवारी लाल कांछल) ,दिवाकर प्रताप सिंह किसान मोर्चा सचिव कंचन एवम अरुण प्रताप सिंह, गुंजन वर्मा ,रणवीर सिंह , हेमू चौरसिया ने दीप प्रज्जवलित कर किया गया। महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या पर सक्षम स्पेशल स्कूल के प्रिंसिपल नीरज श्रीवास्तव के संयोजन में बच्चों ने अपनी अपनी प्रस्तुति दी।”बंदे हैं हम उनके हम पर किसका जोर” गाने से सांस्कृतिक मंच सजा। कोमल, अनुभव, समद, अहरान, एहरान, निदा, नौशीन ,गायत्री ने गाने की प्रस्तुति दी। सक्षम स्पेशल स्कूल के बच्चों ने योगा एक्ट भी किया जिसमें फरदीन, निदा, नौशीन, रुपेश, रूमान आदि सम्मिलित रहे। कार्यक्रम के अगले क्रम में नृत्य गायन से सजा सांस्कृतिक मंच। गायन निर्णायक- कुणाल वर्मा(भारतीय शास्त्रीय गायक) नृत्य निर्णायक-शाहरुख आईबीएस,विशेष अतिथि- करण कुमार , विशाल कुशवाहा, युवराज गुप्ता ,विजय कुमार गुप्ता,आशिका,रोहित प्रजापति उपस्थित रहे। गायन -: विधि शर्मा- श्याम तेरी बंसी ,शिवांगी शर्मा- कलंक,प्रतीक सिंह- हांसी बन गए,आशीष तिवारी- दूल्हे का सेहरा नृत्य -: रिया मौर्या-जरुरत,श्रुति चौहान- धड़क,अर्थ पाल- बम बम बोले,रूही- परम सुंदरी,रक्षित- तिल तिल ,बुलबुल यादव- बुम्ब्रो बुम्ब्रो जैसे गानों पर डांस कर दर्शकों का मोहा मन। ए डी एस ग्रुप ने बोलो हर हर पर नृत्य कर बाधा समां। इस अवसर पर महोत्सव समिति के रोली सिंह चौहान,मोनालिसा, मनोज सिंह चौहान, रोली जयसवाल आदि उपस्थित रहे। मंच का संचालन प्रदीप शुक्ला द्वारा किया गया।





