दुर्गा मंदिर की ओर से परिवर्तन चौक पर जल सेवा शुरू

भंडारे का आयोजन भी किया गया
लखनऊ। गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए श्री दुर्गा जी मंदिर धर्म जागरण एवं सेवा समिति द्वारा गुरुवार से परिवर्तन चौक पर जल सेवा की शुरूआत हुई। साध्वी कल्याणी देवी ने जल सेवा का शुभारंभ किया। पहले दिन भंडारे का आयोजन भी किया गया। सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि बीते 25 वर्षों से श्रीदुर्गा जी मंदिर की ओर से लोगो को जल सेवा प्रदान की जा रही है। जो कि पूरे गर्मी भर चलेगा। जल सेवा सुबह सात बजे से रात 10 बजे तक निरंतर जारी रहेगी।

Latest Articles