back to top

अमेरिका और दक्षिण कोरिया के खिलाफ युद्ध संबंधी क्षमताएं मजबूत की जाएं, तानाशाह किम ने सेना को दिए आदेश

सियोल (दक्षिण कोरिया) . उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के खिलाफ युद्धक क्षमताओं को मजबूत करने का आह्वान किया है। सरकारी मीडिया ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इससे पहले उत्तर कोरिया ने अमेरिका-दक्षिण कोरिया के संयुक्त अभ्यास के जवाब में कार्रवाई की धमकी दी थी।

उत्तर कोरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने बताया कि किम ने बुधवार को एक पश्चिमी अभियान प्रशिक्षण सैन्य अड्डे के दौरे पर कहा कि सेना को युद्ध संबंधी तैयारियों के लिए अपनी युद्धक क्षमताओं में तेजी से सुधार लाने के उद्देश्य से वास्तविक युद्ध अभ्यास को लगातार तेज करना चाहिए।

केसीएनए के अनुसार, किम ने कहा कि दुश्मनों के लगातार खतरे को भारी ताकत से नियंत्रित करने के लिए अत्यधिक तत्परता की आवश्यकता है। उसने बताया कि किम ने सैन्य इकाइयों के युद्धाभ्यास का मार्गदर्शन किया, लेकिन उसने इस बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी। किम के इस बयान से दो दिन पहले, उत्तर कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास को उसके खिलाफ हमले की साजिश बताते हुए मंगलवार को कहा था कि वह जवाबी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा।

दक्षिण कोरिया और अमेरिका की सेनाओं ने फ्रीडम शील्ड नामक एक कंप्यूटर-सिम्युलेटेड (ऐसी मशीन जो प्रशिक्षण या अनुसंधान के उद्देश्य से वांछित वातावरण का अनुभव देती है) कमांड पोस्ट और युद्ध क्षेत्र में प्रशिक्षण का 11 दिवसीय अभ्यास शुरू किया। सरकारी मीडिया में जारी एक बयान में उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वह एक संप्रभु राष्ट्र के लिए सैन्य खतरा पैदा करने की साजिश के लिए अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास की कड़ी निंदा करता है। बयान में एक प्रवक्ता के हवाले से कहा गया कि उत्तर कोरिया अपने शत्रुओं के कृत्यों पर नजर रखेगा और इसकी जवाबी कार्रवाई में आवश्यक कदम उठाएगा।

RELATED ARTICLES

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

यह रणनीतिक बदलाव का दौर, समुद्री क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही: एडमिरल स्वामीनाथन

मुंबई। पश्चिम एशिया में संकट के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव का दौर है,...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

यह रणनीतिक बदलाव का दौर, समुद्री क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही: एडमिरल स्वामीनाथन

मुंबई। पश्चिम एशिया में संकट के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव का दौर है,...

सीएम योगी बोले- श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनसे भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म तथा...

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई...