back to top

केनरा बैंक में ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ मनाया गया

केनरा बैंक लखनऊ अंचल कार्यालय में इस अवसर पर रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के क्षेत्रीय निदेशक डॉक्टर बालू केंचप्पा, एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉक्टर अनीता भटनागर जैन उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम में अंचल कार्यालय के सभी 10 क्षेत्रीय कार्यायलयों को VC के माध्यम से जोड़ा गया था।

डॉ बालू केंचप्पा जी ने बैंकिंग के क्षेत्र में बहुत तेजी से बदलाव के बारे में बताया और केनरा बैंक डिजिटलाइजेशन के साथ-साथ होने वाले धोखाधड़ी के मामले को रोकने के बारे में भी जानकारी दी और उन्होंने बताया कि 2000 के नोट आरबीआई की सभी कार्यालयों में बदले जा रहे हैं और इसके साथ अगर किसी को केनरा बैंक में आकर के नोट बदलने में जाकर दिक्कत महसूस होती है तो वह अपने नोट रजिस्टर्ड पोस्ट के थ्रू भी बैंक अकाउंट डिटेल के साथ आरबीआई में भेज सकते हैं, जिसे उनके बैंक के खाते में रकम जमा कर दी जाएगी।

डॉक्टर अनीता भटनागर जैन ने बताया ईमानदारी अपने स्वयं के निर्णय से होती है यदि हम समाज को बदलना चाहते हैं तो पहले हमें स्वयं को बदलना पड़ेगा यदि आज हम अपने प्रति उत्तरदायी रहेंगे और प्रत्येक काम समय से ईमानदारी के साथ करते रहेंगे तो आने वाले समय में सतर्कता सप्ताह मनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इसी के साथ, केनरा बैंक अंचल कार्यालय में आज फिट इंडिया मूवमेंट के अवसर पर पद्मश्री सुधा सिंह , ओलंपियन अर्जुन अवार्डी को भी आमंत्रित किया गया था । पद्मश्री सुधा सिंह जी ने प्रधान मंत्री मोदी जी के वाक्य को दोहराया कि खेलेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया और सुधा सिंह जी ने इस बात पर भी जोर दिया कि सभी को अपने व्यस्त कार्यक्रम में से कम से कम 30 मिनट अपने स्वास्थ्य के बारे में कोई भी फिजिकल एक्सरसाइज, या योगा करना चाहिए और सभी से अनुरोध भी किया कि अपने 10 से 12 वर्ष के बच्चों को किसी भी खेल में अवश्य डालें जिसमें उनका रुझान हो क्योंकि खेलने से शारीरिक एवं बौद्धिक विकास होता है एक टीम के रूप में काम करने की क्षमता बढ़ती है खेलने से लीडरशिप, अनुशासन, धैर्य, निरंतरता, पराजय से सीखने, आत्मविश्वास में वृद्धि बढ़ती है।

आज सरकार द्वारा अच्छी नौकरियां प्रदान की जा रही हैं जैसे रेलवे, ओएनजीसी, एयरलाइंस, उत्तर प्रदेश हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र की सरकारें पदक विजेताओं को बेहतर नौकरियां उपलब्ध करा रही हैं।

www.voiceoflucknow.com

RELATED ARTICLES

जनता दर्शन में लोगाें की सुनवाई के दौरान सीएम योगी का अधिकारियों को सख्त निर्देश, बोले-संवेदनशील होकर समयसीमा में समस्याओं का निस्तारण करें

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादी के पास जाकर उनसे मुलाकात की, उनके प्रार्थना पत्र लिए और उन्हें न्याय का पूरा भरोसा...

पीपीबीएल पर कार्वाई का कोई असर नहीं, कारोबार में मजबूत गति बरकरार: पेटीएम

नयी दिल्ली। भारत की अग्रणी भुगतान ऐप पेटीएम (वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड) ने कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) पर भारतीय रिजर्व बैंक...

चेन्नई सुपर किंग्स लय हासिल करने की कोशिश में, गुजरात की नजर वापसी पर

चेन्नई । पिछले कुछ मैचों शानदार प्रदर्शन करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम रविवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ यहां होने वाले...

चेहरे बदले, तकनीक बदली पर नहीं बदला ‘राम’ का जादू

200 बार पर्दे पर उतरी मयार्दा पुरुषोत्तम की गाथालखनऊ। भारतीय संस्कृति में 'रामायण' सिर्फ एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि एक ऐसा अहसास है जो...

नेशनल अवॉर्ड विनर सुधांशु सरिया लॉन्च करेंगे दो नए डायरेक्टर्स

फिल्ममेकर्स को ग्लोबल मंच पर पेश कर रहे हैंलखनऊ। इंडियन नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक सुधांशु सारिया पिछले दो दशकों से अपने काम के जरिए...

पुस्तक पढ़ने की प्रवृत्ति कम होना चिन्ताजनक : मनोजकांत

राष्ट्रधर्म कार्यालय में आयोजित पुस्तक चर्चालखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह क्षेत्र प्रचार प्रमुख मनोजकांत ने विद्यार्थियों में पुस्तकें पढ़ने की प्रवृत्ति कम होने...

सूर्यप्रसाद दीक्षित को मिला गंगारत्न पांडेय साहित्य शिरोमणि सम्मान

जगरानी पांडेय स्मृति सम्मान से मंजुला दीक्षित सम्मानित लखनऊ। पं. गंगारत्न पाण्डेय जी 109वीं जयंती सम्मान समारोह, 2026 का आयोजन हिंदी संस्थान, उ.प्र. के निराला...

मोहिनी एकादशी पर लखनऊ के खाटू श्याम मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

लखनऊ। वैशाख शुक्ल एकादशी को 'मोहिनी एकादशी' कहा जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण कर अमृत की...

जनता दर्शन में लोगाें की सुनवाई के दौरान सीएम योगी का अधिकारियों को सख्त निर्देश, बोले-संवेदनशील होकर समयसीमा में समस्याओं का निस्तारण करें

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादी के पास जाकर उनसे मुलाकात की, उनके प्रार्थना पत्र लिए और उन्हें न्याय का पूरा भरोसा...