back to top

विद्यार्थी एकादश ने मैच जीता आयुर्वेद एकादश ने दिल जीता : कमलेश श्रीवास्तव

अयोध्या। आयुर्वेद के चिकित्सक व क्रिकेट का ककहरा सीखने वाले विद्यार्थियों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का होना ना केवल एक सराहनीय पहल है बल्कि चिकित्सकों द्वारा स्वस्थ समाज को मिलने वाला एक सार्थक स्वास्थ्य संदेश भी है। उक्त उद्गार व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी अयोध्या महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने विश्व आयुर्वेद परिषद एकादश व विद्यार्थी एकादश के बीच होने वाले क्रिकेट मैच का डॉ भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मकबरा अयोध्या की पिच पर बैटिंग करते हुए शुभारंभ किया।


अपने उद्बोधन में उन्होंने सभी प्रशिक्षु विद्यार्थियों को देश के लिए खेलने की प्रेरणा एवं शुभकामनाएं दी तथा ऐसे प्रेरणादायक मैच को करने के लिए विश्व आयुर्वेद परिषद की भूरि भूरि प्रशंसा की। आयुर्वेद एकादश की टीम में कप्तान डा विवेक श्रीवास्तव उप कप्तान डा पंकज श्रीवास्तव डा संजीव सिंह डा राहुल कुमार गुप्ता डा एस के गुप्ता डा पंकज कुमार मिश्रा डा रत्नेश पांडेय डा मिथिलेश डा अशफाक आलराउंडर अनिमेष श्रीवास्तव व विकेटकीपर दीपांश तथा विद्यार्थी एकादश की टीम में कप्तान अर्क कोरी उपकप्तान आयुष गौड़ शिखर दूबे अनुज जायसवाल हर्ष कुनाल सैनी अंश बनौधा मोहित अजय अंशुमान यादव अभिनव यादव थे।

टॉस आयुर्वेद एकादस ने जीता और विद्यार्थी एकादश को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया विद्यार्थी एकादश ने पहले बैटिंग करते हुए 14 ओवर में ही अपने सभी 10 विकेट खोकर 84 रन बनाए जिसमें हर्ष ने 36 व मोहित ने 21 रनों का योगदान दिया। आयुर्वेद एकादश की तरफ से डा पंकज श्रीवास्तव ने 2 रन देकर हैट्रिक ली । अनिमेष श्रीवास्तव ने 6 रन पर 2 विकेट व 3 कैच लिये डा संजीव सिंह ने 18 रन पर 2 विकेट व 3 कैच लिए। डा एस के गुप्ता डा अशफाक व डा रत्नेश पांडेय ने 1 – 1 विकेट लिए जिसके जवाब में उतरी आयुर्वेद एकादश की टीम ने 16 ओवर में डा पंकज कुमार मिश्रा के 19 रन डा संजीव सिंह के 27 रन के योगदान से 8 विकेट पर 58 रन बनाए ?। हर्ष अभिनव यादव व अनुज जायसवाल ने 2-2 विकेट तथा अंश बनौधा व अंशुमान यादव ने 1-1 विकेट लिए।

विजेता टीम विद्यार्थी एकादश के सभी सदस्यों को गोल्ड मेडल तिरंगा झंडा एवं विजेता ट्रॉफी विश्व आयुर्वेद परिषद अयोध्या के मुख्य संरक्षक व प्रचार प्रमुख डॉ आनंद उपाध्याय धर्मेंद्र श्रीवास्तव डा समीक्षा अंशू श्रीवास्तव द्वारा प्रदान किया गया । उप विजेता टीम को सिल्वर मेडल व उप विजेता ट्रॉफी से सम्मानित किया गया । प्लेयर आॅफ द मैच का पुरस्कार श्री रामलला की मूर्ति के रूप में हर्ष को मिला। अपने बॉलिंग कैरियर के पदार्पण मैच में ही अपने पहले व एकमात्र ओवर में दो रन देकर हैट्रिक लेने तथा विद्यार्थी एकादश की टीम को समेटने में प्रमुख भूमिका निभाने वाले डा पंकज श्रीवास्तव को गोल्ड?न बॉल देकर बेस्ट बालर अवार्ड से सम्मानित किया गया। मैच का रोचक तथ्य यह रहा कि चाचा और भतीजे की जोड़ी पंकज श्रीवास्तव एवं अनिमेष श्रीवास्तव ने विद्यार्थी एकादश की आधी टीम को पवेलियन भेज कर मैच को रोमांचक स्थिति में पहुंचा दिया।साथ ही विद्यार्थी एकादश की टीम के सभी खिलाड़ी कैच आउट हुए यह भी एक रिकॉर्ड रहा।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...