back to top

यूपी में डीज़ल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ाने के खिलाफ बुधवार को प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

लखनऊ: योगी आदित्यनाथ सरकार के पेट्रोल-डीजल पर वैट में दी गई राहत वापस लेने के विरोध में कांग्रेस बुधवार को राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगी। प्रदेश कांग्रेस की तरफ से जारी बयान के मुताबिक प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा पेट्रोल एवं डीजल के दामों पर वैट बढ़ाए जाने के विरोध में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर 21 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि एक ओर जहां रोजर्मा की जरूरत वाली वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि से प्रदेश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है वहीं प्रदेश की योगी सरकार ने पेट्रोल एवं डीजल पर वैट की दरों में अचानक वृद्धि करके आम जनता एवं किसानों के हितों पर कुठाराघात किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीब, किसान एवं कमजोर वर्ग के हितों के लिए संघर्ष करती रही है। पार्टी प्रदेश सरकार द्वारा की गई पेट्रोल एवं डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि के इस तानाशाही निर्णय का कड़ा विरोध करती है।

 

कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें जनता की कमर तोड़ रही हैं। मंदी के चलते वैसे ही आम आदमी का रोजगार चौपट है, ऊपर से सरकार ने अपना खजाना भरने के लिए मंदी की मार झेल रही जनता को और संकट में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि डीज़ल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से किसान की खेती की लागत बढ़ेगी और व्यापारियों पर भी लागत का बोझ बढ़ेगा। सरकार ने पहले तो अपने पूंजीपति दोस्तों के लिए सरकारी खजाना खोल कर जनता की गाढ़ी कमाई लुटा दी। अब सरकारी कोष भरने के लिए जनता पर फिर भार बढ़ाया जा रहा है। कुमार ने कहा कि भाजपा किसान, व्यापारी और नौजवान विरोधी सरकार है। हम सरकार से यह जनविरोधी निर्णय वापस लेने की मांग करते हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अक्टूबर 2018 में जनता को राहत देने के लिए पेट्रोल और डीजल पर वैट में ढाई रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी। सरकार ने अब इस निर्णय को वापस ले लिया है।

RELATED ARTICLES

कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश, दो पायलटों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

कानपुर। ग्वालटोली थाना क्षेत्र के नत्था पुरवा इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रेनिंग के दौरान चार सीटर विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त...

वाराणसी में जलभराव की समस्या के तत्काल समाधान के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई के निर्देश : मंत्री श्री एके शर्मा

लखनऊ । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा ने वाराणसी भ्रमण के दौरान नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर...

रक्षाबंधन: 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाओं और एक सहयात्री को नहीं देना होगा किराया

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उपहार, नगरीय बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा बहनों की सुविधा और सम्मान के लिए...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...