back to top

उत्तरप्रदेश कैबिनेट ने 18 प्रस्तावों पर लगाई मुहर : अयोध्या में मस्जिद को मिली पांच एकड़ जमीन

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में अयोध्या में सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को पांच एकड़ भूमि दिए जाने के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने मुहर लगाई। बैठक में 18 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। वक्फ बोर्ड को जमीन देने के संबंध में राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को तीन स्थानों के विकल्प दिए थे।

इसके तहत बोर्ड को अयोध्या में जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर पर ग्राम धन्नीपुर, तहसील सोहावल में थाना रौनाही के पास भूमि का आवंटन किया गया है। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने संवाददाता सम्मेलन में बताया, अयोध्या मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर ग्राम धन्नीपुर, तहसील सोहावल रौनाही थाने के दो सौ मीटर के पीछे पांच एकड़ जमीन सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को देने के लिए मंगलवार को मंत्रिमंडल ने अनुमोदन कर दिया है।

गौरतलब है कि उच्च्तम न्यायालय ने गत नौ नवंबर को अपने ऐतिहासिक निर्णय में अयोध्या के विवादित स्थल पर राम मंदिर निर्माण करने और मुस्लिम पक्ष को अयोध्या में ही पांच एकड़ जमीन मस्जिद निर्माण के लिए देने का आदेश दिया था। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह और श्रीकांत शर्मा ने यहां लोकभवन में संवाददाताओं को बताया कि आवास विकास परिषद एवं विभिन्न प्राधिकरणों की डिफाल्ट संपत्तियों के निस्तारण के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस-2020) के संचालन पर मुहर लगाई गई है।

उन्होंन कहा कि नई योजना के तहत 50 लाख रुपए की धनराशि वाले प्रकरणों में कुल चार माह और 50 लाख से अधिक तक की धनराशि में कुल सात माह में जमा करने की व्यवस्था है। संपूर्ण धनराशि एकमुश्त जमा करने पर दो प्रतिशत की छूट भी मिलेगी।

इसके अलावा उत्तरप्रदेश पुलिस के 16 परिक्षेत्रीय मुख्यालयों बरेली, मुरादाबाद, अलगीढ़, सहारनपुर, आगरा, कानपुर, झांसी, प्रयागराज, चित्रकूट, गोरखपुर, देवीपाटन, बस्ती, वाराणसी, आजमगढ़, मिर्जापुर, अयोध्या में साइबर क्राइम थाने की स्थापना को मंजूरी मिली है। मंत्रिमंडल बैठक में उप्र सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड से संबंधित 23 चीनी मिलों के संचालन हेतु सहकारी बैंकों से लिए जाने वाले कैश क्रेडिट लिमिट के सम्बंध में शासकीय गारंटी को माफ किए जाने के निर्णय को कैबिनेट ने मंजूर कर लिया है। इसके तहत 2019-20 हेतु 3221.63 करोड़ पर देय शासकीय गारंटी शुल्क माफ किया जा रहा है।

प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश चीनी एवं गन्ना विकास निगम लिमिटेड के अधीन पिपराइच एवं मुंडेरवा चीनी मिलों के लिए वर्ष 2019-20 में समय से गन्ना भुगतान के लिए 100-100 करोड़ रुपए की कैश क्रेडिट लिमिट प्राप्त करने के सम्बंध में शासकीय गारण्टी प्रदान किए जाने के निर्णय को मंजूरी मिली है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की सहायता से स्थापित किए गए अयोध्या, बस्ती, बहराइच, शाहजहांपुर और फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेजों में पीएमएस संवर्ग के शिक्षकों को उनकी योग्यता के अनुरूप प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में प्रतिनियुक्ति पर नामित किए जाने का निर्णय लिया गया।

मंत्रिमंडल बैठक में आगरा उत्तर विधानसभा क्षेत्र में नवीन थाना की स्थापना हेतु पुरानी पुलिस चौकी को उच्चीकृत करते हुए कमलापुर थाना बनाए जाने हेतु सिंचाई विभाग की भूमि को नि:शुल्क गृह विभाग को स्थानांतरित किए जाने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल के अन्य फैसलों में यूपी उपखनिज (परिहार) नियमावली में संशोधन को मंजूरी मिली। रजिस्ट्री डीड्स पर लगने वाले रजिस्ट्री शुल्क को 2ञ् या अधिकतम 20 हजार के बजाए एक फीसदी किए जाने का निर्णय लिया गया।

वाराणसी में एनडीआरएफ की 11वीं बटालियन के मुख्यालय हेतु चंदौली के दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील स्थित हरिहरपुर, व्यासपुर, फतेहपुर, खुटहां व चांदतारा में 34.03 एकड़ श्रम विभाग की भूमि नि:शुल्क दिए जाने का निर्णय लिया गया। 28 संस्थाओं द्वारा निजी विश्वविद्यालय स्थापित किए जाने हेतु आए प्रस्तावों पर इन्हें आशय पत्र निर्गत किए जाने के निर्णय को भी मंजूरी दी गई। प्रदेश के बुंदेलखंड के सात और विंध्य क्षेत्र के दो यानी कुल 9 जनपदों में पीएमसी के चयन को मंजूरी मिली।

पानी आपूर्ति हेतु तैयार 443 डीपीआर पर 15722.89 करोड़ रुपए की लागत आएगी। मंत्रिमंडल की बैठक में माध्यमिक विद्यालयों के प्रान्तीयकरण की नीति को मंजूरी मिली। इसके तहत जिन जनपदों में राजकीय इंटर कॉलेज (बालक) नहीं हैं, वहां एक विद्यालय का प्रान्तीयकरण किए जाने का निर्णय लिया गया है। बैठक में वेब मीडिया नीति में संशोधन को मंजूरी दी गई । इसके तहत अब 50 हजार हिट्स वाली वेबसाइट्स को डीएवीपी के तहत विज्ञापन मिलेगा।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...